Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बढ़त
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से तेजी के संकेत, एशियाई बाजारों में भी बढ़त

    azad sipahiBy azad sipahiJune 13, 2023Updated:June 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज अभी तक पॉजिटिव संकेत हैं। महंगाई के आंकड़े आने के पहले वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। आज एशिया के ज्यादातर बाजारों में मजबूती के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है।

    पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख बना रहा। डाओ जोंस 189.55 अंक यानी 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,066.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,338.93 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा 202.78 अंक यानी 1.53 प्रतिशत की छलांग लगाकर 13,461.92 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    उल्लेखनीय है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आज से 2 दिन की बैठक शुरू होने वाली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिकी सेंट्रल बैंक इस बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के सिलसिले पर ब्रेक लगा सकता है। इसीलिए अमेरिकी बाजार को उम्मीद है कि ब्याज दर 5 से लेकर 5.25 प्रतिशत तक बने रहेंगे। इस उम्मीद की वजह से अमेरिकी बाजार में पिछले कारोबारी सत्र के दौरान तेजी का रुख बना रहा। इस तेजी की वजह से एसएंडपी 500 इंडेक्स और नैस्डेक ने अप्रैल 2022 के बाद के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचने में सफलता हासिल की।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान बढ़त बनाने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,570.69 अंक के स्तर पर बंद हआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,250.35 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 148.03 अंक यानी 0.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 16,097.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में भी आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है। भारत के अलावा एशिया के 9 बाजारों में से 6 बाजारों में तेजी का रुख बना हुआ है, जबकि 3 में मामूली गिरावट नजर आ रही है। एसजीएक्स निफ्टी 80.50 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,779 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 624.63 अंक 1.93 प्रतिशत की उछाल के साथ 35,058.63 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स भी फिलहाल 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,482.83 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं ताइवान वेटेड इंडेक्स 275.45 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,230.82 अंक के स्तर पर पहुंच कर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,641.64 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,562.45 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स फिलहाल 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,179.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,717.84 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.06 प्रतिशत फिसल कर 3,226.89 कारोबार कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का बेंगलुरू हवाई अड्डे पर हुआ जोरदार स्वागत
    Next Article मई में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 13.54 फीसदी बढ़कर 3,34,247 इकाई रही: सियाम
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में लुढ़का सोना, चांदी की बढ़ी चमक

      June 8, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version