रांची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने शुक्रवार को सिद्धू-कान्हू पार्क में स्थित सिद्धू-कान्हू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। इसके बाद हूल क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश कार्यालय में भी अमर नायक सिद्धू-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण किया ।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के महान सपूत सिद्धू-कान्हू एवं चांद-भैरव ने 150 वर्ष पूर्व अंग्रेजों के शोषण और अत्याचार के खिलाफ स्वाभिमान एवं आत्मसम्मान के लिए संघर्ष का बिगुल फूंका था। यह आन्दोलन 1857 के स्वतंत्रता आन्दोलन की पृष्टभूमि थी। यह सबसे अधिक संगठित और सशक्त आन्दोलन था। संथाली अपनी माट्टी के खातिर कुर्बान होने को तैयार हो गए। एक छोटे से गांव से शुरू हुआ हूल से पूरे संथाल में उर्जा का संचार हुआ, जो हूल दिवस के नाम से जाना जाता है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, मदन मोहन शर्मा, रवीन्द्र सिंह, राजीव रंजन प्रसाद, सतीष पॉल मुंजनी, सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।