Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका को दहलाने वाले दुर्दांत अपराधी थिओडोर जॉन कजिंस्की की जेल में मौत
    दुनिया

    अमेरिका को दहलाने वाले दुर्दांत अपराधी थिओडोर जॉन कजिंस्की की जेल में मौत

    adminBy adminJune 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। यूनाबॉम्बर के नाम से कुख्यात थिओडोर जॉन कजिंस्की की 10 जून को स्थानीय जेल में मौत हो गई। 81 वर्षीय कजिंस्की तेज दिमाग के साथ शातिर अपराधी था। अमेरिका में दहशत का पर्याय रहे कजिंस्की के ऊपर तीन लोगों की हत्या का आरोप था। इस दुर्दांत अपराधी ने वर्ष 1978 से 1995 के बीच 17 बार बम विस्फोट किए थे।

    दुनिया की मशहूर यूनिवर्सिटी हॉर्वर्ड से पढ़ाई करने वाले कजिंस्की ने महज 16 साल की ही उम्र में स्कॉलरशिप हासिल कर ली थी। गणित में अव्वल रहने वाला कजिंस्की किन कारणों से अपराध के दलदल में फंसा, यह सवाल उसकी मौत के साथ दफन हो गया।

    बर्कले के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में गणित के सहायक प्रोफेसर के रूप में नौकरी पाने से पहले कजिंस्की ने 1967 में मिशिगन विश्वविद्यालय में गणित से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। 1971 में वह मोंटाना चला गया। वहां जमीन खरीदी। इसी साल सर्दियों में 1,000 से कम लोगों के शहर लिंकन के पास एक टार-पेपर केबिन बनाया। इसी केबिन में उसने बम बनाए। वह इन बमों का इस्तेमाल कुछ इस तरह से करता था कि उसके पीछे सुराग की बहुत कम संभावना होती थी। वह इतना शातिर दिमाग था कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई को भी पकड़ने में लगभग दो दशक लग गए।

    इस अपराधी ने1995 में एफबीआई को अपना 35,000 शब्दों का मेनिफेस्टो इंस्ट्रियल सोसायटी ऐंड इट्स फ्यूचर प्रकाशित करने के लिए भेजा था। उसने धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे एजेंसी कभी नहीं पकड़ पाएगी। मजबूरन जांच एजेंसी को उसकी बात माननी पड़ी। इसके कुछ समय बाद 1996 में उसे जांच एजेंसी ने गिरफ्तार किया। उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तब से वह जेल में कैद था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के नेशनल असेंबली स्पीकर तिमिलसीना चीन के दौरे पर
    Next Article महानगर जदयू की बैठक में तय की गई आगामी कार्यक्रमों की रणनीति
    admin

      Related Posts

      पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू

      December 22, 2025

      पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर

      December 22, 2025

      इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version