Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल के 7 विधायक बन गए सांसद, 3 ने दिया इस्तीफा
    राज्य

    बंगाल के 7 विधायक बन गए सांसद, 3 ने दिया इस्तीफा

    adminBy adminJune 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -10 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे उपचुनाव

    कोलकाता। लोकसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने बंगाल के कई निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी विधायकों को मैदान में उतारा था। इनमें से 7 विधायक संसद पहुंचे हैं। तीन ऐसे हैं जिन्होंने चुनाव लड़ने से पहले इस्तीफा दे दिया था। इसलिए 10 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे।

    कूचबिहार लोकसभा सीट पर तृणमूल उम्मीदवार जगदीश चंद्र बसुनिया जीते हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक को हराया है। जगदीश सिताई क्षेत्र से विधायक हैं। सांसद के तौर पर शपथ लेने से पहले उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना होगा। इसके चलते सिताई विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। इस सूची में मदारीहाट भी है। अलीपुरद्वार से भाजपा के मनोज टिग्गा इस विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं। उन्होंने लोकसभा में जीत हासिल की है। परिणामस्वरूप मदारीहाट में भी उपचुनाव होंगे।

    बैरकपुर लोकसभा सीट से तृणमूल के लिए जीत हासिल करने वाले राज्य के मंत्री पार्थ भौमिक को भी नैहाटी विधानसभा विधायक पद से इस्तीफा देना होगा। परिणामस्वरूप उपचुनाव होंगे। इसी तरह बांकुरा के तालडांगरा, मेदिनीपुर और उत्तर 24 परगना के हरोआ में छह महीने के भीतर उपचुनाव होंगे। तालडांगरा से विधायक अरूप चक्रवर्ती है। उन्होंने तृणमूल उम्मीदवार के रूप में बांकुड़ा निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा जीती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार को हराया है। मेदिनीपुर की विधायक जून मालिया भी तृणमूल के टिकट पर मेदिनीपुर लोकसभा क्षेत्र से जीती हैं। हारोआ से विधायक हाजी नुरुल इस्लाम बशीरहाट में जीते हैं। परिणामस्वरूप, हरोआ में भी उपचुनाव होंगे।

    लोकसभा चुनाव में हारे तीन विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में भी उपचुनाव होगा जिनमें बागदा, राणाघाट दक्षिण और रायगंज शामिल हैं। 2021 में हुए इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जीत हासिल की। ये वो भाजपा विधायक थे जो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्हें इस लोकसभा चुनाव में तृणमूल ने नामांकित किया था। जिस कारण वे दल-बदल कर लोकसभा के उम्मीदवार बन गये, इससे पहले उन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ा था। नतीजतन, कृष्णा कल्याणी की रायगंज, विश्वजीत दास की बागदा और मुकुटमणि अधिकारी की रानाघाट दक्षिण सीट पर उपचुनाव होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसांगली के निर्दलीय सांसद कांग्रेस में शामिल, देश में कांग्रेस सांसदों का सैकड़ा पूरा
    Next Article दुनियाभर से मोदी को मिल रही शुभकामनाओं का सिलसिला जारी
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version