Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»वायु सेना और सेना को मिलेंगे 10 तापस स्वदेशी ड्रोन, सरकार को भेजा प्रस्ताव
    देश

    वायु सेना और सेना को मिलेंगे 10 तापस स्वदेशी ड्रोन, सरकार को भेजा प्रस्ताव

    shivam kumarBy shivam kumarJune 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – वायु सेना के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय में जल्द चर्चा होने की संभावना

    – तापस ने 18 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरकर दिखाई है क्षमता

    नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने केंद्र सरकार को 10 तापस मेड-इन-इंडिया ड्रोन खरीदने का प्रस्ताव दिया है। इनमें से छह ड्रोन भारतीय वायु सेना के लिए जबकि शेष चार भारतीय नौसेना के लिए होंगे। रक्षा बलों में तापस ड्रोन को शामिल करने और अधिग्रहण करने के लिए भारतीय वायु सेना प्रमुख एजेंसी होगी। भारतीय वायु सेना के प्रस्ताव पर जल्द ही रक्षा मंत्रालय में जल्द ही चर्चा किए जाने की उम्मीद है। तापस ड्रोन को केवल सीमाओं पर निगरानी रखने ही नहीं बल्कि दुश्मनों पर हमला करने के लिए भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

    रक्षा अधिकारियों ने बताया कि मध्यम ऊंचाई वाले तापस ड्रोन को रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रयोगशाला एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (एडीए) ने विकसित किया है। इनका निर्माण भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने संयुक्त रूप से किया है। 10 तापस मेड-इन-इंडिया ड्रोन खरीदने के प्रस्ताव को रक्षा बलों की स्वदेशी मानव रहित निगरानी क्षमताओं को बढ़ाने के लिए एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है। वायु सेना के छह स्वदेशी तापस ड्रोन उत्तरी और पश्चिमी दोनों मोर्चों पर मानव रहित निगरानी में सुधार करने में मदद करेंगे।

    तापस का पूरा नाम टेक्टिकल एयरबॉर्न प्लेटफॉर्म फॉर एरियल सर्विलांस बियॉन्ड होराइजन (टीएपीएएस) है। यह भारत का पहला मीडियम एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस यूएवी है, जो अमेरिका के एमक्यू-1 प्रीडेटर ड्रोन जैसा ही है। भारतीय वायुसेना के पास इजराइली मूल के सर्चर, हेरॉन मार्क-1 और मार्क-2 ड्रोन का बेड़ा है और वह भविष्य में तीनों सेनाओं के अधिग्रहण के हिस्से के रूप में अमेरिकी प्रीडेटर एमक्यू-9बी ड्रोन को शामिल करने की योजना बना रही है। इसी साल की शुरुआत में तापस ड्रोन की क्षमताओं पर सवाल उठाये गए थे, लेकिन डीआरडीओ इस प्रणाली को और विकसित करने के लिए तापस परियोजना पर काम कर रहा है।

    दरअसल, पहले बताया गया था कि तापस ड्रोन लगातार 24 घंटे से अधिक समय तक 30 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने की क्षमता पूरा नहीं कर पाए हैं, इसीलिए उन्हें मिशन मोड परियोजनाओं की श्रेणी से बाहर रखा गया है। तापस ड्रोन का परीक्षण रक्षा बलों ने किया है, जिस दौरान वे 28 हजार फीट की ऊंचाई तक पहुंचने में सफल रहे और 18 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भर सके।डीआरडीओ के अधिकारियों ने कहा कि संबंधित प्रयोगशाला ड्रोन की डिजाइन में सुधार और शक्ति बढ़ाने पर काम करेगी, ताकि इसे ऊंचाई और सहनशक्ति की सेवा आवश्यकताओं के लिए अधिक उपयुक्त बनाया जा सके, जिसे वह हाल के मूल्यांकन में पूरा करने में सक्षम नहीं था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभाजपा अध्यक्ष नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में लगाया पौधा
    Next Article 18वीं लोकसभा का पहला संसद सत्र आज से
    shivam kumar

      Related Posts

      भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

      May 31, 2025

      कर्नाटक के कई जिलों में लोकायुक्त की छापेमारी

      May 31, 2025

      भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज जयपुर में तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व

      May 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • किसके दबाव में छुट्टी के दिन रिपोर्ट बनाकर छत्तीसगढ़ मॉडल अपनाने की कर दी अनुशंसा : बाबूलाल
      • राजकीय तिब्बी कॉलेज अस्पताल भवन के निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास
      • एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप : अनिमेष कुजूर ने 200 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता कांस्य
      • आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
      • भाजपा ने लुधियाना पश्चिम विस उपचुनाव के लिए जीवन गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version