Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सपा सांसद की संसद से सेंगोल हटाने की मांग पर बढ़ा विवाद
    देश

    सपा सांसद की संसद से सेंगोल हटाने की मांग पर बढ़ा विवाद

    shivam kumarBy shivam kumarJune 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नोट..संपादक गण कृपया स्टोरी कोड 27 HNAT24 से जारी खबर के स्थान पर इस संशोधित खबर को लेने का कष्ट करें।

    नई दिल्ली। 18 वीं लोकसभा में समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद आरके चौधरी की लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद भवन में स्थापित सेंगोल को हटाने की मांग तूल पकड़ती जा रही है। इस तरह की अजीबोगरीब मांग से देश हतप्रभ है तो अधिकांश सांसद इसे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका मान रहे हैं।

    दरअसल, सपा के सांसद आरके चौधरी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर संसद भवन में स्थापित सेंगोल को हटाने की मांग की है और इस जगह पर संविधान की प्रति रखने का अनुरोध किया है। आरके चौधरी ने यह भी कहा है कि सेंगोल राजा-महाराजाओं का प्रतीक है, जिसे संसद भवन के उद्घाटन के साथ ही लोक सभा अध्यक्ष के आसन के समीप स्थापित किया गया था। सेंगोल के खिलाफ सपा नेता के इस बयान की चहुंओर आलोचना हो रही है।

    सपा सांसद आरके चौधरी की सेंगोल पर की गई टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले उनके बारे में बात करनी चाहिए जिनके साथ वे खड़े हैं, न कि संविधान के बारे में।

    केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जब संसद में सेंगोल की स्थापना हुई थी, तब भी समाजवादी पार्टी सदन में थी, उस समय उनके सांसद क्या कर रहे थे और अब क्यों विरोध कर रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि सपा के जो सांसद ऐसा कह रहे हैं, उन्हें पहले संसदीय परंपराओं को जानना चाहिए और फिर बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस सेंगोल को हटाने की बात कर रहे हैं, वह स्वाभिमान का प्रतीक है। उन्होंने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि कहीं न कहीं उन्हें संविधान और संसदीय परंपराओं पर गौर करना चाहिए।

    गोरखपुर से भाजपा के सांसद रवि किशन ने कहा कि सपा के सांसद कुछ भी कह सकते हैं। वे तो भगवान राम की जगह लेना चाहते हैं, पिछले दिनों उन्होंने अपने सांसद की तुलना भगवान राम से की थी। इन बातों का कोई मतलब नहीं है।

    भाजपा नेता सीआर केसवन ने कहा है कि आरके चौधरी की टिप्पणी अपमानजनक है। उन्होंने संसद की पवित्रता को भी कमजोर किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसद से इससे बेहतर उम्मीद नहीं कर सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि पीएम मोदी ने जो भी किया है सही किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सेंगोल को संसद में ही रहना चाहिए।

    भाजपा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा कि सेंगोल को संसद में होने का विरोध करने वालों को इसके मूल्य और राजनीतिक निहितार्थों का पता नहीं है। उन्होंने कहा कि यह इस देश के शासन में नैतिक मूल्यों की स्थापना का प्रतीक है। यह सेंगोल इसलिए यहां है कि’ कोई भी प्रधानमंत्री अराजकता, तानाशाही और आपातकालीन व्यवस्था स्थापित नहीं कर सकता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने नादप्रभु केम्पेगौड़ा को अर्पित की श्रद्धांजलि
    Next Article राष्ट्रपति का संसद के दोनों सदनों को संबोधन प्रगति और सुशासन का रोडमैप : मोदी
    shivam kumar

      Related Posts

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version