Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री के सलाहकार का बेटा निकला डकैतों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का सहयोगी
    दुनिया

    पाकिस्तान में सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री के सलाहकार का बेटा निकला डकैतों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले गिरोह का सहयोगी

    adminBy adminJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह के वन और वन्यजीव सलाहकार बबल खान भयो के पुत्र के खिलाफ पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इसमें दावा किया गया है कि बबल खान का बेटा अल्ताफ भयो कच्चा क्षेत्र (नदी क्षेत्र) में डकैतों को हथियारों की आपूर्ति करने वाले संदिग्धों के संपर्क में था। पाकिस्तान के समाचार चैनल एआरवाई न्यूज के इस खुलासे से सिंध की राजनीति में हलचल मच गई है।

    एआरवाई न्यूज ने उपलब्ध पुलिस की जेआईटी रिपोर्ट के आधार पर यह खबर प्रसारित की है। रिपोर्ट के अनुसार, यह संदिग्ध गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने कहा है कि अल्ताफ भयो ने संदिग्धों को अपने पिता के सुरक्षा प्रोटोकॉल की मोबाइल वैन उपलब्ध कराई थी। साथ ही बबल खान के एक अन्य रिश्तेदार महबूब भयो ने हथियार खरीदने के लिए संदिग्धों को 400000 रुपये मुहैया कराए थे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इश्तियाक लशारी कच्चा क्षेत्र के डकैतों को हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का प्रमुख सदस्य है।

    उल्लेखनीय है कि सिंध पुलिस ने कच्चा क्षेत्र के डकैतों को हथियारों की आपूर्ति के प्रयास को विफल कर दिया और 19 अप्रैल को शिकारपुर में कथित रूप से अपराध में शामिल तीन पुलिसकर्मियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया। इसके बाद सिंध के पुलिस महानिरीक्षक गुलाम नबी मेमन ने उप महानिरीक्षक लरकाना की अध्यक्षता में जांच के लिए एक जेआईटी का गठन किया था।

    पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गिरफ्तार किए गए संदिग्धों के कब्जे से हजारों गोलियां और दो कलाश्निकोव बरामद किए गए। प्रवक्ता ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के वन और वन्यजीव सलाहकार की सुरक्षा में तैनात पुलिस मोबाइल में हथियारों की खेप बलूचिस्तान से शिकारपुर पहुंचाई जा रही थी।

    जैकोबाबाद के मोलादाद पुलिस में इंस्पेक्टर इश्तियाक अहमद के शिकायतकर्ता के रूप में चार हथियार तस्करों, एक एएसआई और दो अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन लोगों में इख्तियार अहमद लशारी, नबील अहमद भयो, तौफीक अहमद गुज्जर, जाकिर हुसैन भयो, एएसआई इम्तियाज अहमद भयो और कांस्टेबल सनाउल्लाह मंगनहार और बकाउल्लाह उन्नार शामिल हैं। इस घटना के बाद बबल खान ने इस्तीफा देते हुए ‘पारदर्शी जांच’ की मांग की थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएलन मस्क ने प्रधानमंत्री मोदी को तीसरी जीत पर दी बधाई
    Next Article नीट परीक्षा के नतीजों में गड़बड़ी को लेकर आईएमए के जूनियर डॉक्टरों ने सीबीआई जांच की मांग की
    admin

      Related Posts

      अमेरिकी संसद ने पास किया ट्रंप का ‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

      July 4, 2025

      हॉलीवुड अभिनेता माइकल मैडसेन का 67 वर्ष की आयु में निधन

      July 4, 2025

      बांग्लादेश में पांच अगस्त के गोलीकांड पर आरोप पत्र दाखिल

      July 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली प्रीमियर लीग सीजन 2 के लिए डीडीसीए ने जारी किए खिलाड़ियों की नीलामी के नियम
      • महिला यूरो 2025: स्पेन ने पुर्तगाल को 5-0 से रौंदा, इटली ने बेल्जियम को 1-0 से हराया
      • सेब का उत्पादन बढ़ाने के लिए कश्मीर में स्वच्छ पौध केंद्र स्थापित करेगी केंद्र सरकार
      • देश की प्रगति के लिए मजबूत बंदरगाह जरूरी : शांतनु ठाकुर
      • राष्ट्रपति ने किया डूरंड कप 2025 की ट्रॉफियों का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version