Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»लोस चुनाव:सातवें चरण की 13 सीटों पर मतदान शुरू,मोदी समेत कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में होगा कैद
    देश

    लोस चुनाव:सातवें चरण की 13 सीटों पर मतदान शुरू,मोदी समेत कई दिग्गजों का भाग्य ईवीएम में होगा कैद

    adminBy adminJune 1, 2024Updated:June 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गये। सातवें चरण की 13 सीटों में महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव (सुरक्षित), घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मीरजापुर और राबर्टसगंज (सुरक्षित) शामिल हैं। इस चरण में 02 करोड़ 50 लाख 56 हजार 877 मतदाता हैं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 144 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

    चुनावी मैदान में प्रधानमंत्री मोदी सहित कई दिग्गज शामिल

    आखिरी चरण के इस चुनावी मैदान में मुख्यरूप से वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चंदौली से केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, मीरजापुर से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, महाराजगंज से केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और गोरखपुर से भोजपुरी अभिनेता व सांसद रवि किशन हैं। वहीं, प्रधानमंत्री के खिलाफ इंडिया गठबंधन से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कुशीनगर से राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य, गाजीपुर से सपा के अफजाल अंसारी इस चुनाव मैदान में हैं।

    भाजपा ने देवरिया, बलिया और गाजीपुर में नये चेहरे मैदान में उतारे हैं। घोसी में पिछला चुनाव भाजपा हार गई थी। एनडीए गठबंधन में ये सीट सुभासपा के पास है। सुभासपा ने डॉ. अरविन्द राजभर को टिकट दिया है।

    1,058 थर्ड जेण्डर मतदाता

    प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सातवें चरण में कुल 02 करोड़ 50 लाख 56 हजार 877 मतदाता हैं। इनमें पुरुष एक करोड़ 33 लाख 10 हजार 897 और एक करोड़ 17 लाख 44 हजार 922 महिला मतदाता है। 1,058 थर्ड जेण्डर मतदाता हैं। वहीं, मतदाताओं की संख्या की दृष्टि से सबसे अधिक मतदाता गोरखपुर और सबसे कम मतदाता सलेमपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

    144 प्रत्याशी मैदान में

    सातवें और आखिरी चरण की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 144 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 134 पुरुष एवं 10 महिला प्रत्याशी हैं। सातवें चरण में सबसे अधिक 28 उम्मीदवार घोसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में तथा सबसे कम 07 प्रत्याशी देवरिया एवं वाराणसी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में हैं।

    25,658 मतदेय स्थलों में 4,165 क्रिटिकल

    सातवें चरण के चुनाव में कुल 25,658 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) हैं, जिसमें से 4165 क्रिटिकल हैं। 14,183 मतदान केन्द्र हैं। मतदान पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए आयोग ने तीन विशेष प्रेक्षक, 13 सामान्य प्रेक्षक, आठ पुलिस प्रेक्षक तथा 14 व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। इसके अतिरिक्त 1861 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 243 जोनल मजिस्ट्रेट, 130 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2550 माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गये। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।

    दिव्यांग मतदाताओं को नहीं होगी समस्या

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान की अवधि में सभी बीएलओ एल्फाबेटिक लोकेटर मतदाता सूची के साथ मतदाता सहायता बूथ पर उपस्थित रहेंगे। आने वाले मतदाताओं की अगर किसी प्रकार की समस्या होती है तो उनकी सहायता करेंगे। दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं के लिए मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर एवं जगह-जगह पर वॉलन्टियर की व्यवस्था की गयी है।

    मतदान केन्द्रों में शीतल पेयजल, छाया के बंदोबस्त

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भीषण गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए सभी मतदान केन्द्रों में शीतल पेयजल और मतदान केंद्रो पर छाया की व्यवस्था की है। प्रत्येक मतदेय स्थल पर पैरामेडिक्स व आशा कार्यकात्री पर्याप्त मात्रा में ओआरएस एवं मेडिकल किट के साथ मौजूद रहेगी। आपातकालीन स्थिति के लिए एम्बुलेंस सेवा भी उपलब्ध है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविवेकानंद शिला स्मारक पर मोदी का ध्यान जारी, आज शाम 45 घंटे पूरा होने पर समाप्त होगा ध्यान
    Next Article रांची में जवान की पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म मामले में राष्ट्रपति-राज्यपाल करें कार्रवाई: परिषद
    admin

      Related Posts

      ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

      June 15, 2026

      टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप

      June 14, 2026

      ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी

      June 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में चीन के सहयोग से चल रही परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद
      • एक्शन छोड़ कॉमेडी की राह पर सूर्या! नेल्सन संग फिल्म की चर्चा तेज
      • केंद्र सरकार ने डीजल, एटीएफ निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाया, नई दरें लागू
      • झारखंड में डायन बिसाही के शक में महिला की बर्बर हत्या, आरोपी महिला दोषी करार
      • सरायकेला में अवैध कोयला तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त, जीरो टॉलरेंस नीति जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version