Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जीत के बाद नलिन सोरेन ने निकाला विजय जुलूस
    झारखंड

    जीत के बाद नलिन सोरेन ने निकाला विजय जुलूस

    adminBy adminJune 5, 2024Updated:June 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    दुमका। दुमका संसदीय सीट पर मिली जीत के बाद बुधवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन के नेतृत्व में दुमका समेत कई प्रखंडों में विजय जुलूस निकाला गया। झामुमो समेत इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने होली एवं दीवाली एक साथ मनाते हुए जमकर अबीर-गुलाल उड़ाये एवं पटाखे फोड़े। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गले लगाया एवं पूरे शहर में मिठाइयां बांटी। झामुमो प्रत्याशी नलिन सोरेन ने भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को 22527 वोटों के अंतर से पराजित कर दुमका सीट पर विजय पताका फहराया है। दुमका संसदीय सीट पर 24 राउंड में मतगणना की गयी और 90 टेबुल बनाया गया था।

    जिसमें छठे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आगे चल रही थीं, उसके बाद सातवें राउंड से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी नलिन सोरेन ने बढ़त बनानी शुरू की जो लगातार 24 राउंड तक जारी रही। सातवें राउंड के बाद नलिन सोरेन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। शिकारीपाड़ा विधानसभा से सात बार विधायक रहे नलिन सोरेन की जीत से झामुमो समेत गठबंधन के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। झामुमो के वरिष्ठ नेता नलिन सोरेन ने सबसे पहले अपने कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं एवं जनता की जीत है। उनकी प्राथमिकता बच्चों को रोजगार एवं किसानों को सिंचाई व्यवस्था मुहैया कराने की रहेगी। नलिन सोरेन को दुमका संसदीय क्षेत्र के शिकारीपाड़ा विधानसभा से 25000 से अधिक एवं जामताड़ा विधानसभा से तकरीबन 35000 की बढ़त मिली जो उनकी जीत में निर्णायक साबित हुई। हालांकि भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को दुमका, जामा, नाला एवं सारठ विधानसभा से बढ़त हासिल हुई, परंतु उन्हें उतनी बढ़त नहीं मिल पायी जो उन्हें जीत दिला पाती। बहरहाल नलिन सोरेन ने अपनी जीत को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को समर्पित करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कड़ी मेहनत करेंगे, सबों के साथ समान व्यवहार करेंगे। बुधवार को नलिन सोरेन ने खुली जीप पर सवार होकर विजय जुलूस निकाला जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में घटा भाजपा का वोट प्रतिशत, तीन सीटों का हुआ नुकसान
    Next Article कांग्रेस नेता किशोरी लाल बोले, रायबरेली से लोकसभा सदस्य बने रहें राहुल गांधी
    admin

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version