Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»खूंटी में पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद
    Top Story

    खूंटी में पीएलएफआई के तीन उग्रवादी गिरफ्तार, लूटी गई बाइक बरामद

    adminBy adminJune 7, 2024Updated:June 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के व्यवसायियों से लगातार लेवी की मांग करने वाले प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के तीन सक्रिय उग्रवादियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के पास से पीएलएफआई के पर्चे, संगठन के विस्तार से संबंधित प्रेस विज्ञप्ति, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद किये गये हैं।

    तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के कुछ उग्रवादी व्यवसायियों से लेवी वसूलने के लिए जरियागढ़ आने वाले हैं। इस पर पुलिस टीम ने कैंची मोड़ के पास एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया। उनकी तलाशी लेने पर संगठन के पर्चे आदि बरामद किये गये।

    गिरफ्तार उग्रवादियों में राहुल साहू, लुकस होरा उर्फ लुका और बालेश्वर साहू उर्फ बुधु साहू शामिल हैं। तीनों रांची जिले के लापुंग थाना के कथकुवांरी वरटोली के रहने वाले हैं। उनके पास से लाल रंग की मोटरसाइकिल (जेएच 23बी 5816) भी बरामद की गई। उनकी निशानदेही पर तोरपा थाना क्षेत्र से लूटी गई टीवीएस अपाची बाइक (जेएच 23एक 5524) को भी राहुल साहू के घर से बरामद कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया उग्रवादी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदलकर उसका प्रयोग रंगदारी मांगने के लिए किया करते थे।

    लुकस और राहुल का पुराना आपराधिक इतिहास

    एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ा गया लुकस होरो हार्डकोर उग्रवादी है और काफी समय से पीएलएफआई से जुडा है। उसके खिलाफ 2020 में लापुंग थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट और उग्रवादी गतिविधियों को लेकर मामला दर्ज है। उस पर हुलसू गांव निवासी गुला साहूउर्फ रामकुमार साहू की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन नौ महीने के बाद वह जमानत पर छूट गया और फिर से संगठन में सक्रिय हो गया। राहुल साहू के खिलाफ भी तोरपा थाने में एक मामला दर्ज है।

    ससुराल जाते समय शिक्षक की लूट ली थी बाइक

    एसडीपीओ ने बताया कि कर्रा थाना के लरता गांव निवासी शिक्षक बिशु मुडा 21 मई को अपाची बाइक से शाम को लगभग साढ़े सात बजे ससुराल जा रहा था। बारकुली गांव के पास पांच अपराधियों ने उनकी बाइक लूट ली थी। बताया गया कि लूटकांड में शामिल दो अपराधी फरार हैं। दोनों बहुत जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। एसडीपीओ ने तोरपा के थाना प्रभारी प्रभात रंजन पांडेय और जरियागढ़ थाना पभारी आदित्य कुमार की भी तारीफ की।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान में खातीपुरा-जगतपुरा के बीच ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
    Next Article मोदी रविवार शाम लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ
    admin

      Related Posts

      कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित

      April 19, 2026

      झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों को मिले नए कप्तान

      April 18, 2026

      महिला आरक्षण विधेयक को पारित होने से रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ: डॉ. पवन पांडेय

      April 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कड़ी सुरक्षा के बीच जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित
      • नारी सब भूल जाती है, अपमान नहीं भूलती, विपक्ष को पाप की सजा मिलेगी: पीएम मोदी
      • तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत
      • तमिलनाडु में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का चुनावी दौरा आज
      • झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 46 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 11 जिलों को मिले नए कप्तान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version