Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका की एंट्री से इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव की स्थिति और बिगड़ी
    दुनिया

    अमेरिका की एंट्री से इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव की स्थिति और बिगड़ी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – ईरान ने पलटवार करके इजरायल के तेल अवीव और हाइफा जैसे दस ठिकानों को निशाना बनाया
    तेल अवीव। इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव में अमेरिका की एंट्री से स्थिति और बिगड़ती दिख रही है। ईरान के परमाणु संयंत्रों पर शनिवार रात अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने पलटवार करते हुए तेल अवीव और हाइफा जैसे इजरायल के दस ठिकानों को निशाना बनाया। जिसमें कम-से-कम 86 लोग घायल हुए। ईरानी हमलों को देखते हुए इजरायली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इजरायल के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

    रविवार सुबह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के परमाणु संयंत्रों पर पर अप्रत्याशित हमले के बारे में दुनिया को बताया। ट्रंप ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि फोर्दो, नतांज और इस्फहान समेत ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर सफलतापूर्वक हमलों को अंजाम दिया गया और सभी अमेरिकी विमान अब ईरान के वायु क्षेत्र से बाहर हैं।

    पलटवार करने पर और बड़े हमलेः ट्रंप

    ईरान के परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका का यह हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस सैन्य अभियान को लेकर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो भविष्य में हमले कहीं अधिक बड़े होंगे। जिसके बाद इजराइल ने अमेरिका की खुली सराहना की।

    ताकत के माध्यम से शांतिः नेतन्याहू

    दी टाइम्स आफ इजराइल के मुताबिक प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार सुबह ईरानी परमाणु प्रतिष्ठानों पर अमेरिकी हमलों के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को “ताकत के माध्यम से शांति” लाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं कि ताकत के माध्यम से शांति। पहले ताकत आती है, फिर शांति आती है। आज रात, राष्ट्रपति ट्रंप और संयुक्त राज्य अमेरिका ने बहुत ताकत के साथ काम किया।”

    ईरान के पास सभी विकल्प खुले हैंः विदेश मंत्री अरागची

    ईरान ने अपने तीन परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमले की निंदा करते हुए इसे यूएन चार्टर का उल्लंघन बताया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि अमेरिका ने ईरान के शांतिपूर्ण परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमला कर संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय क़ानून और एनपीटी का गंभीर उल्लंघन किया है। इनके दीर्घकालिक परिणाम होंगे और संयुक्त राष्ट्र के हर सदस्य को इस बेहद खतरनाक, अराजक और आपराधिक व्यवहार से चिंतित होना चाहिए। अब्बास अरागची ने लिखा कि ईरान के पास अपनी संप्रभुता, हित और लोगों की सुरक्षा के सभी विकल्प हैं।

    ईरान का इजराइल पर पलटवार

    अपने खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई से भड़के ईरान ने कुछ घंटे के भीतर इजराइल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला करते हुए तेल अवीव और हाइफा सहित करीब 10 ठिकानों को निशाना बनाया। दी टाइम्स आफ इजराइल के अनुसार ईरान के हमले में कम-से-कम 86 लोग घायल हुए हैं। ईरान के हवाई हमलों के दौरान इजराइल में चेतावनी सायरन बजने लगे और लोगों में अफरातफरी फैल गई। ईरान की ओर से हमला तेज किए जाने के बाद इजरायली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इजरायल के एयरस्पेस को पूरी तरह से बंद कर दिया। इजरायल की प्रमुख एयरलाइंस, एल अल इजरायल एयरलाइंस और अर्किया एयरलाइंस ने अगले नोटिस तक सभी बचाव और नियमित उड़ानों को निलंबित कर दिया है।

    इजरायल ने 13 जून को ऑपरेशन राइजिंग लाइन लॉन्च कर ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था, जिसके जवाब में ईरान ने इजरायल के कई शहरों पर जबर्दस्त अटैक किया। अब इस सैन्य टकराव में पिछली रात अमेरिका के शामिल होने के बाद क्षेत्र की स्थिति लगातार बिगड़ रही है जिस पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी चिंता जताई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका ने ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम, ट्रंप ने कहा-ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए
    Next Article केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 23 जून काे डीआरजी जवानों से करेंगे मुलाकात
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका ने ईरानी परमाणु केंद्रों पर बरसाए बम, ट्रंप ने कहा-ईरान को अब शांति स्थापित करनी चाहिए

      June 22, 2025

      मलेशिया के जोहोर राज्य में तेल भंडारण फैसिलिटी में लगी भीषण आग, रिहायशी इलाकों में मचा हड़कंप

      June 22, 2025

      ढाका में विवि छात्रों के निष्कासन का विरोध, सड़क कर दी जाम

      June 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झामुमो के दावे से रोचक हुआ बिहार का चुनावी परिदृश्य
      • बिहार में किंग बनाम किंगमेकर में कौन मारेगा बाजी
      • बिहार ने जो विकास किया है वह किसी से छुपा नहीं है : सम्राट चौधरी
      • नेपाल से लाई जा रही शराब की बड़ी खेप बरामद, वाहन जब्त
      • पेंशन भुगतान में अनियमितता को लेकर धरना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version