Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarJune 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार उत्साह का माहौल बना रहा। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,141.02 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह नैस्डेक ने 194.36 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की बढ़त के साथ 20,167.91 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 126.54 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की मजबूती के साथ 43,513.38 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ कारोबार करने के बाद आखिरी वक्त में हुई बिकवाली के कारण मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 8,735.60 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 150.97 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,649.30 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक गिरावट के साथ 7,557.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 5 के सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 के सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं। इंडोनेशिया स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से आज जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में कोई कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,697 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,961.77 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज जोरदार छलांग लगाई है। फिलहाल ये सूचकांक 624.76 अंक यानी 1.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,209.34 अंक के स्तर पर पहुंच गया है।

    दूसरी ओर, ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,429.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,441.30 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज बड़ी गिरावट नजर आ रही है। फिलहाल यह सूचकांक 1.48 प्रतिशत टूट कर 1,090.33 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.95 प्रतिशत फिसल कर 3,050.25 अंक के स्तर पर और हैंग सेंग इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक कमजोरी के साथ 24,319.72 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने जगन्नाथपुर रथ यात्रा की दी सभी को बधाई
    Next Article शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, लगातार पांचवें दिन सस्ता हुआ सोना

      June 27, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी की चाल में उतार-चढ़ाव

      June 27, 2025

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

      June 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • श्री जगन्नाथ रथयात्रा: अमित शाह ने अहमदाबाद के श्री जगन्नाथ मंदिर में की मंगला आरती
      • राज्य सरकार को राहत, पटना हाई कोर्ट ने 19,858 सिपाहियों के स्थानांतरण पर लगी अंतरिम रोक को हटाया
      • शिक्षा मंत्री ने 10वीं बोर्ड की टॉपर शांभवी जायसवाल को किया सम्मानित
      • शिबू सोरेन की हालत चिंताजनक, भाजपा ने की मेडिकल बुलेटिन जारी करने की मांग
      • झामुमो ने संविधान की प्रस्तावना से सेक्युलर और सोशलिस्ट शब्द हटाने का किया विरोध
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version