Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
    देश

    मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया

    shivam kumarBy shivam kumarJune 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो शो ‘मन की बात’ का 123वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार आप अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की ऊर्जा से भरे हुए हैं। यह 10 साल पहले शुरू हुआ था और आज पूरी दुनिया में छा गया है। योग दिवस की खूबसूरत तस्वीरें देखने को मिलीं। योग अब सशक्तिकरण का जरिया बन गया है। पीएम मोदी ने कहा, 21 जून को देश और दुनिया भर में लाखों लोगों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इसकी शुरूआत 10 साल पहले हुई थी। इन 10 सालों में हर साल उसकी परंपरा पहले से ज्यादा भव्य होती गयी है। यह दर्शाता है कि ज्यादा लोग योग को अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। इमरजेंसी के दौर को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इमरजेंसी लगाने वालों ने ना सिर्फ हमारे संविधान की हत्या की, बल्कि उनका इरादा न्यायपालिका को भी अपना गुलाम बनाये रखने का था। इस दौरान लोगों को बड़े पैमाने पर प्रताड़ित किया गया था। इसके ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

    पीएम मोदी ने कहा, धार्मिक यात्राएं सेवा के अवसर का महाअनुष्ठान होती हैं। जितने लोग यात्रा में जाते हैं, उससे ज्यादा लोग उनकी सेवा में जुट जाते हैं। लंबे समय के बाद कैलाश मानसरोवर की यात्रा शुरू हुई है। हिंदू, बौद्ध, जैन परंपरा में कैलाश को श्रद्धा का केंद्र माना गया है। जब कोई तीर्थयात्रा पर जाता है, तो एक भाव मन में आता है, चलो बुलावा आया है। यही भाव हमारी धार्मिक यात्राओं की आत्मा है। ये यात्राएं शरीर के अनुशासन का, मन की शुद्धि का, आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ-साथ प्रभु से जुड़ने का माध्यम है। उन्होंने ये भी बताया, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रैकोमा मुक्त घोषित कर दिया है। अब भारत ट्रैकोमा मुक्त देश बन चुका है। यह उन लाखों लोगों की मेहनत का फल है, जिन्होंने बिना थके, बिना रुके, इस बीमारी से लड़ाई लड़ी। यह सफलता हमारे हेल्थ वर्करों की है। उन्होंने आगे कहा, अभी इंटरनेशनल लेबर आॅर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट आयी है। इसमें सामने आया है कि देश के 95 करोड़ लोग किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इन सफलताओं ने एक विश्वास दिलाया है कि आने वाले समय में भारत और सशक्त होगा। इस दौरान उन्होंने देशवासियों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए भी कहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
    Next Article जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
    shivam kumar

      Related Posts

      पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल

      June 29, 2025

      जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी

      June 29, 2025

      मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी

      June 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पुरी के जगन्नाथ मंदिर में भगदड़, तीन मरे, 50 घायल
      • जनगणना: एक अप्रैल से मकान सूचीकरण, जाति भी पूछी जायेगी
      • मन की बात में मोदी: आपातकाल में लोगों को प्रताड़ित किया गया
      • गिरिडीह में खुलेगी यूनिवर्सिटी, स्टेट ऑफ आर्ट सेंटर, इंजीनियरिंग कॉलेज: सुदिव्य सोनू
      • मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत को बड़ी जिम्मेदारी, मिलेगी करोड़ों की सैलरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version