Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»ट्रंप का न्यूयॉर्क सिटी के भावी मेयर ममदानी पर तीखा तंज
    दुनिया

    ट्रंप का न्यूयॉर्क सिटी के भावी मेयर ममदानी पर तीखा तंज

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर बनने के करीब पहुंच चुके भारत की मशहूर फिल्मकार मीरा नायर के बेटे जोहरान ममदानी कई लोगों के निशाने पर आ गए हैं। उन पर निशाना साधने वालों में लोगों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हो गए हैं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने आज एम्स्टर्डम से वाशिंगटन की अपनी उड़ान के कुछ घंटों बाद अपने सोशल ट्रुथ पर लिखा, “हमारे पास पहले भी कट्टरपंथी वामपंथी थे, लेकिन यह थोड़ा हास्यास्पद हो रहा है। ममदानी भयानक दिखते हैं।” उल्लेखनीय है कि ममदानी इस समय न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सदस्य हैं।

    यही नहीं कल रात वोटों की गिनती के समय न्यूयॉर्क रिपब्लिकन की प्रतिनिधि एलिस स्टेफनिक ने न्यूयॉर्क शहर के मेयर के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी में ममदानी की लगभग आधिकारिक जीत के लिए संभावित राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को दोषी ठहराने की कोशिश की। स्टीफनिक ने न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल का जिक्र करते हुए एक्स पर लिखा, “कोई गलती न करे, यह कैथी होचुल और एनवाई डेमोक्रेट पार्टी की अयोग्य कमजोरी और सरासर अक्षमता के कारण हुआ है।” यहां यह खास है कि स्टीफनिक अगले साल गवर्नर पद का चुनाव लड़ सकती हैं। ट्रंप संयुक्त राष्ट्र राजदूत के रूप में उनके नामांकन को वापस ले चुके हैं।

    33 वर्षीय लोकतांत्रिक समाजवादी ममदानी शहर के रैंक-चॉइस वोटिंग के पहले दौर में पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो पर अच्छी बढ़त हासिल की है। रिपब्लिकन ने ममदानी की उम्र, इजराइल की उनकी आलोचना और फिलिस्तीनियों के साथ उनके व्यवहार और उनकी प्रगतिशील राजनीति पर तंज कसा है। कुछ दक्षिणपंथी लोगों ने सीधे तौर पर उनके मुस्लिम धर्म की निंदा की है।

    हडसन वैली के उदारवादी रिपब्लिकन प्रतिनिधि माइक लॉलर ने कहा कि न्यूयॉर्क के डेमोक्रेट “इस पागलपन की कीमत चुकाएंगे।” लॉन्ग आइलैंड के एक हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वालीं कांग्रेस सदस्य गिलन ने उन्हें “बहुत ज्यादा चरमपंथी” कहा और कहा कि उनका “पूरा अभियान अपूरणीय वादों और उच्च करों पर आधारित है, जो न्यूयॉर्क को बिल्कुल भी नहीं चाहिए।”

    उल्लेखनीय है कि भारतीय मूल के 33 वर्षीय जोहरान ममदानी इस पद पर पहुंचने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी और पहले मुस्लिम होंगे। उनकी मां मीरा नायर के खाते में सलाम बॉम्बे, नेमसेक और मॉनसून वेडिंग जैसी मशहूर फिल्में हैं। जोहरान ने चुनाव प्रचार में मुफ्त बस सेवा, मुफ्त चाइल्ड केयर, अधिक किफायती मकान, न्यूनतम वेतन में इजाफा और अमीरों पर अतिरिक्त टैक्स जैसे मुद्दों को उठाया है। युगांडा में जन्मे मीरा नायर के बेटे जोहरान के पिता महमूद ममदानी मशहूर शिक्षाविद हैं। अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन का अनुमान है कि ममदानी का शुरुआती समर्थन 50 फीसद से कम रहेगा। इसका आशय यह हुआ कि इस दौड़ में औपचारिक रूप से रैंक-चॉइस वोट निर्णायक होंगे। इसकी घोषणा 01 जुलाई से की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की अंतरिम जमानत अवधि कोर्ट ने बढ़ाई
    Next Article कामाख्या धाम में अंबुबासी की निवृति, नीलाचल पहाड़ पर दर्शन के लिए पहुंचे लाखों भक्त
    shivam kumar

      Related Posts

      इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी की अंतरिम जमानत अवधि कोर्ट ने बढ़ाई

      June 26, 2025

      पतंजलि जमीन घोटाले में पूर्व प्रधानमंत्री माधव नेपाल को मिली जमानत, कोर्ट ने बिना इजाजत विदेश जाने पर रोक लगाई

      June 26, 2025

      डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते करेंगे ईरान से बातचीत

      June 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आतंकवाद के मुद्दे पर एससीओ डॉक्यूमेंट पर हस्ताक्षर करने से भारत का इनकार
      • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के बीच हुआ एमओयू
      • चुनाव आयोग से मुलाकात से पहले कांग्रेस की शर्त- वीडियो फुटेज और डिजिटल मतदाता सूची की मांग
      • राजनाथ सिंह ने एससीओ देशों के सामने पाकिस्तान के आतंकवाद को बेनकाब किया
      • भारत-नेपाल सीमा पर मिले हैंड ग्रेनेड को किया गया डिफ्यूज
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version