पलामू। पड़वा मोड़ -औरंगाबाद मुख्य पथ पर छतरपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानी घाटी में बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। उसका 10 माह का बच्चा बाल बाल बच गया। महिला फाइनेंस कंपनी से लोन ली थी, लेकिन केवाईसी लग जाने के कारण भुगतान नहीं हो पाया था। महिला लोन दिलाने वाले समूह के फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ बाइक पर बैठकर छतरपुर बैंक आ रही थी। महिला को जख्मी हालत में मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाने के बाद फाइनेंस कर्मी परिजनों को दुर्घटना हो जाने की सूचना देकर फरार हो गया।
महिला को एमएमसीएच में मृत घोषित किया गया। महिला की डेड बॉडी का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह एमएमसीएच में किया गया। महिला की पहचान हरिहरगंज के रजवार निवासी 30 वर्षीय प्रतिमा देवी पति सतेन्द्र भुइयां के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम की है। एमएमसीएच में मृतका की सास महेश्वरी देवी ने बुधवार को जानकारी दी की उसकी बहू फाइनेंस कंपनी से लोन ली थी।
पैसे के लिए छतरपुर गई थी। लोन दिलाने वाला कर्मी उसे बाइक पर बैठा कर ले गया था। घर से छतरपुर आने के क्रम में दुर्घटना हुई। फाइनेंस वाला कर्मी अचानक एक्सीडेंट की सूचना देकर बच्चा और महिला को अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया। काफी देर तक बच्चा अस्पताल में रोता रहा। यहां आने पर प्रतिमा का शव मिला। परिजनों ने बाइक पर बैठाकर लाने वाले कर्मी की पहचान से इनकार किया। महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। मौके पर मृतका के भसुर उपेंद्र भुइयां सहित अन्य मौजूद थे।

