Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»किसानों के विश्वसनीय साथी बनें अधिकारी
    रांची

    किसानों के विश्वसनीय साथी बनें अधिकारी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने कहा कि जिला कृषि पदाधिकारी अपने जिले की पंचायत स्तर की टीम को सक्रिय कर एक-एक किसान की स्थिति की समीक्षा करें। रोपनी के सीजन में किसी प्रकार के लोन या बकाया का दबाव न बनाया जाये। जिला कृषि पदाधिकारी प्रत्येक बुआई वाले खेतों में धान की रोपनी सुनिश्चित करें। किसानों को समय पर खाद मिले, इसके लिए थोक विक्रेता, खुदरा विक्रेता और पंचायत या ग्रामवार कृषकों को टैग करें। मुख्य सचिव गुरुवार को कृषकों के हालात एवं कृषि संबंधी प्रगति की समीक्षा कर रही थीं।

    11 लाख किसानों को फसल बीमा से जोड़ा गया
    सीएस ने कहा कि किसानों की भूमि के हेल्थ कार्ड के अनुरूप फसल के चुनाव और अन्य जानकारी दी जाये। कार्य इस प्रकार करें कि किसान आपको अपना विश्वसनीय साथी समझें। राज्य में 11 लाख किसानों को फसल बीमा से जोड़ा जा चुका है तथा लगभग 98 हजार क्विंटल बीज का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिया कि धान की अच्छी खेती और बेहतर फसल सुनिश्चित हो। जीएसटी के कारण खाद के बिक्री मूल्य में 0.5 प्रतिशत की कमी आयी है। इसका लाभ भी किसानों को मिले, यह सुनिश्चित करायें।

    लाइसेंस रिन्यू नहीं करानेवाले खाद विक्रेताओं को बाहर करें
    सीएस ने लाइसेंस रिन्यू नहीं करानेवाले खाद विक्रेताओं को सूची से बाहर करने के निर्देश दिये। कहा कि अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने के लिए उनके बीच कैंप लगाकर अभियान चलायें। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से अधिक से अधिक किसानों को जोड़ें। उन्होंने निर्देश दिया कि किसानों को मृदा कार्ड उपलब्घ कराने के लिए नमूनों का संग्रह कर आर्या एवं लैब को उपलब्ध करायें। केसीसी को रूपे कार्ड में कन्वर्ट करने का कार्य तेज करें। बैठक में मुख्य रूप से सचिव कृषि विभाग पूजा सिंघल, निदेशक राष्ट्रीय बागवानी मिशन राजीव कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्य सचिव राजबाला वर्मा ने वाणिज्यकर पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य के ज्यादा से ज्यादा व्यवसायियों का जीएसटी में रजिस्ट्रेशन करायें। उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए आवश्यक कदम उठायें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में चेंबर आॅफ कॉमर्स एवं अन्य व्यावसायिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवसायियों के साथ संपर्क करें। उन्होंने गुरुवार को जीएसटी को लेकर समीक्षा के दौरान वाणिज्यकर पदाधिकारियों को ये निर्देश दिये।
    रिजेक्शन के कारणों का समाधान कर रि-फाइलिंग करायें : उन्होंने कहा कि निबंधन का रिजेक्शन के कारणों का समाधान कर रि-फाइलिंग करायें। इसके लिए निबंधन के पूर्व सभी दस्तावेजों का सत्यापन करें। रिजेक्ट हुए आवेदनों की सूची व्यावसायिक संगठनों के साथ साझा कर व्यवसायियों से संबंधित संगठन अथवा चेंबर आॅफ कॉमर्स के माध्यम से किया जाये, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति न फैले। रि-फाइलिंग के लिए प्रचार प्रसार करें। अखबारों में विज्ञापन प्रकाशित करवाये जायें। उन्होंने संवेदकों को भी प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।
    ट्रांसपोर्टरों का रजिस्ट्रेशन जरूरी : सीएस ने कहा कि सभी ट्रांसपोर्टर जो इंटर स्टेट आपूर्ति एवं सप्लाई में अपनी भागीदारी का निर्वहन करते हैं, उन्हें जीएसटी के तहत निबंधित होना अतिआवश्यक है। इसलिए सभी ट्रांसपोर्टरों का निबंधन सुनिश्चित करायें। बैठक में मुख्य रूप से प्रधान सचिव वाणिज्यकर विभाग केके खंडेलवाल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article2188 वनरक्षियों को सीएम ने सौंपे नियुक्ति पत्र
    Next Article न्यूक्लियस मॉल में खुला धोनी का आउटलेट
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना

    June 18, 2026

    झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त

    June 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • पश्चिम बंगाल में योग दिवस की तैयारियां जोरों पर, विभिन्न जिलों में चल रहा योगाभ्यास
    • राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम का बड़ा दावा, कहा- 100 फीसदी हमारी जीत तय
    • झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतदान जारी, शाम 5 बजे से होगी मतगणना
    • फलता थाने पर हमला करने वालों की संपत्ति होगी कुर्क: सुवेंदु अधिकारी
    • झारखंड में प्रशासनिक फेरबदल: 88 अधिकारियों का तबादला, देवघर को मिली नई नगर आयुक्त
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version