Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, August 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»योगी ने शिकायत निस्तारण की समीक्षा की, ढिलाई पर अफसरों को फटकारा
    देश

    योगी ने शिकायत निस्तारण की समीक्षा की, ढिलाई पर अफसरों को फटकारा

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 6, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुरुवार को अपने ऑफिस में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये जन सुनवाई प्रणाली में शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने इस काम में ढिलाई पर अफसरों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा कि सभी अफसरों को कहा गया था कि प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशील रहे। समयबद्ध शिकायतों का निस्तारण हो, लेकिन तहसील और थानों से संबंधित समस्याएं लखनऊ आ रही हैं।

    समस्याएं दूर हों तो नहीं आएंगे लोग लखनऊ
    सीएम ने कहा कि अगर ये समस्याएं वहीं दूर हो जाएं तो लोग लखनऊ नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता दर्शन कार्यक्रम में उनके पास रोज 4 से 6 हज़ार शिकायतें आती हैं। इनमें तमाम सामान्य सी शिकायतें हैं, लेकिन निचले स्तर पर वे दूर नहीं हो रही हैं। असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिनका समाधान तहसील व थानों पर होना चाहिए वो वहां नहीं हो पा रही हैं।

    31 जुलाई तक निपटाईं जाएं शिकायतें
    मुख्यमंत्री ने कहा कि फरियादियों की समस्या सामान्य सी होती है। ज़मीन कब्ज़ा करना, मुकदमा दर्ज ना होना और विवेचना में समय लगना आदि, ये रूटीन कार्य ही है लेकिन निचले स्तर पर इसे दूर नहीं किया जा रहा। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि गौतम बुद्ध नगर में राशन कार्ड की शिकायत करने पर शिकायतकर्ता को परेशान किया गया। यह आवश्यक है कि जिनसे सम्बंधित शिकायत है, उसे उसी स्तर पर दूर किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि 30 जून तक लंबित जितनी शिकायतें हैं, उनका 31 जुलाई तक निस्तारण होना चाहिए।

    डीएम-एसपी रोज करें समीक्षा
    डीएम और एसपी शिकायतों की रोज समीक्षा करें। समीक्षा के दौरान 10 जिलों में प्रशासन से जुड़ी सबसे ज्यादा शिकायतें मिलीं। पुलिस के स्तर पर 3 लाख 7 हज़ार शिकायत है। आज़मगढ़, वाराणसी, लखनऊ, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी सुल्तानपुर और गौतम बुद्ध नगर के डीएम स्तर पर शिकायतें क्रमश: सबसे ज्यादा लंबित हैं। आज़मगढ़ में तो सबसे ज्यादा शिक़ायत है।

    इन जिलों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
    आज़मगढ़, वाराणसी, गौतमबुद्ध नगर, इलाहाबाद, लखनऊ, प्रतापगढ़, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और सुल्तानपुर जिलों के डीएम और एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्रेंड बना लड़की का कातिल, कई बार चाकू मारकर की हत्या
    Next Article फुटबॉल: पिछले 21 सालों की अपनी सर्वश्रेष्ठ FIFA रैंकिंग पर पहुंचा भारत
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    August 6, 2025

    धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

    August 6, 2025

    प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

    August 6, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एसआई को 40 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    • धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
    • प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा
    • झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर
    • बिहार में खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version