Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»साउथ चाइना सी में जहाज भेजकर अमेरिका ने चीन को चिढ़ाया
    दुनिया

    साउथ चाइना सी में जहाज भेजकर अमेरिका ने चीन को चिढ़ाया

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 3, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पेइचिंग: साउथ चाइना सी पर अमेरिका और चीन लगातार एक-दूसरे से टकराव की स्थिति में नजर आते दिख रहे हैं। खबरों के मुताबिक, रविवार को अमेरिकी नौसेना का एक जहाज साउथ चाइना सी में स्थित विवादित द्वीप के 12 समुद्रीय मील के दायरे में घुस गया था। चीन को यह अच्‍छा नहीं लग रहा है और वह इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बता रहा है।

    अमेरिकी जहाज को चेतावनी देने के लिए चीन ने अपने सैन्य जहाज और लड़ाकू विमानों को मौके पर भेज दिया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने इस बात की जानकारी दी। चीन का कहना है कि अमेरिकी नौसेना के जहाज का कथित तौर पर उसकी सीमा में प्रवेश करना उसे राजनैतिक और सैन्य तौर पर उकसाने की कोशिश माना जा रहा है। उधर, अमेरिकी नौसेना ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस ऑपरेशन की पुष्टि नहीं की है।

    प्रशांत महासागर में US दस्ते (पसिफ़िक फ्लीट) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कमांडर मैट नाइट ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा कि अमेरिकी जहाज इस क्षेत्र में सामान्य कार्रवाई करते हैं। रविवार की घटना का जिक्र न करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिका ने पहले भी ऐसा किया है और वह आगे भी ऐसा करता रहेगा।

    अमेरिका का कहना है कि सभी देशों को अंतरराष्ट्रीय समुद्रीय कानूनों के तहत ‘फ्रीडम ऑफ नैविगेशन’ का अधिकार है। चीन उनकी आवाजाही को नहीं रोक सकता है। इससे पहले अमेरिकी रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया था कि US नौसेना का एक जहाज USS स्टेथेम साउथ चाइना सी के ट्रायटॉन द्वीप के 12 समुद्रीय मील की सीमा के अंदर प्रवेश कर गया। यह द्वीप चीन और वियतनाम के बीच स्थित पैरासेल द्वीपसमूह का एक हिस्सा है और चीन इसे अपना भूभाग बताता है।

    अमेरिका सहित कई देश पिछले कुछ समय से साउथ चाइना सी को लेकर चीन की ओर से की जा रही आक्रामकता और उसके दावों को लगातार चुनौती दे रहे हैं, जबकि चीन यहां जहाजों की आवाजाही को सीमित कर अपने दावे को मजबूती देना चाहता है। बता दें कि साउथ और ईस्ट चाइना सी के कई हिस्सों पर विवाद है। इस क्षेत्र के कई हिस्सों पर कई अन्य देश अपना दावा करते हैं, जबकि चीन उनके दावों को खारिज करता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोगी के मंत्री बोले- विकास न करने वाले सांसद-विधायकों के मुंह पर कालिख पोतें
    Next Article बारिश के पानी से होनेवाले फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए अपनाये ये आसान उपाय !
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे

    April 20, 2026

    पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए

    April 20, 2026

    बांग्लादेश में हिंदू संत चिन्मय ब्रह्मचारी को एक और मामले में मिली जमानत

    April 17, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
    • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
    • मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
    • महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
    • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version