Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»सुरक्षाबलों को ‘फ्री हैंड’ का दिखा असर छह महीने में 92 आतंकी ढेर
    देश

    सुरक्षाबलों को ‘फ्री हैंड’ का दिखा असर छह महीने में 92 आतंकी ढेर

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 7, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों की कड़ी कार्रवाई का असर नजर आने लगा है। इस साल 2 जुलाई तक कम से कम 92 आतंकियों को मार गिराया गया। 2016 में इसी समयावधि में मारे गये आतंकियों का आंकड़ा 79 था। आतंक निरोधी कार्रवाई में इस साल मारे गये आतंकियों का आंकड़ा 2012 और 2013 के सालाना फिगर को भी पार कर गया है। उस वक्त कांग्रेस की अगुआइ वाली यूपीए सत्ता में थी।
    सेना को बड़ी कामयाबी
    बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 2012 में 72 जबकि 2013 में 67 आतंकी मारे गये थे। वहीं, एनडीए के कार्यकाल 2014 में यह आंकड़ा उछलकर 110 पहुंच गया। 2015 में कुल 108 जबकि 2016 में 150 आतंकी मारे गये। गृह मंत्रालय के एक सीनियर अफसर ने बताया, ‘इस साल 2 जुलाई तक मारे गये आतंकियों की संख्या 2014 और 2015 में मारे गये आतंकियों के आंकड़े से जरा सा ही कम है।’ वह आतंकियों के खिलाफ इस कामयाबी का श्रेय सेना, केंद्रीय बलों, राज्य सरकारों और इंटेलिजेंस एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल को देते हैं।
    न केवल कश्मीर में बल्कि पूरे देश में अलगाववादियों और उनके समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई की जरूरत है, ताकि अलगाववाद का बीज जड़ से समाप्त हो सके।
    आतंकी वारदात में इजाफा, घुसपैठ में कमी
    बता दें कि घाटी में आतंकियों के खात्मे में जहां इजाफा हुआ है, वहीं घुसपैठ की तादाद में कमी आयी है। 2016 में घुसपैठ के कुल 371 केस दर्ज किये गये। वहीं, इस साल मई तक यह आंकड़ा घटकर 124 ही था। अधिकारी के मुताबिक, इन 124 कोशिशों में शामिल अधिकतर आतंकियों को ठिकाने लगा दिया गया।
    हालांकि, सुरक्षाबलों के लिए एक आंकड़ा चिंताजनक हो सकता है। घाटी में आतंकवाद से जुड़ी घटनाओं में इजाफा हुआ है। इस साल 2 जुलाई तक आतंकवाद से जुड़ी 168 वारदात हुई। इसी समयावधि में 2016 में यह आंकड़ा 126 था। जहां तक पथराव की घटनाओं का सवाल है, इस साल इनमें कमी आयी है।

    कुख्यात आतंकियों को किया ढेर
    अधिकारी यह बताना नहीं भूले कि इस साल 2 जुलाई तक मारे गये 92 आतंकियों में से अधिकतर बड़े आतंकी चेहरे थे। गृह मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी के मुताबिक, ‘सुरक्षाबलों को घाटी में छिपे आतंकियों का पता लगाने और उनका सफाया करने के लिए फ्री हैंड दिया गया है। आतंकियों के खिलाफ अभियान छेड़ने से पहले लक्ष्य का पूरा नक्शा तैयार किया जाता है और यह तय किया जाता है कि कम से कम नुकसान में आतंकियों का खात्मा कैसे किया जाये।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान को अमेरिका की फटकार आतंकियों के सुरक्षित पनाहगाहों को जल्दी करे खत्म
    Next Article अमरनाथ यात्रा: सुरक्षा में बढ़ाये 21 हजार जवान
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

    September 20, 2025

    खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

    September 20, 2025

    राहुल गांधी ने वायनाड में दोहराया वोट चोरी का आरोप, जल्द खुलासे का दावा

    September 20, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
    • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
    • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
    • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
    • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version