Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हांगकांग के हालिया घटनाक्रम पर शी की चेतावनी, कहा चीन की संप्रभुता को चुनौती अस्वीकार्य
    Top Story

    हांगकांग के हालिया घटनाक्रम पर शी की चेतावनी, कहा चीन की संप्रभुता को चुनौती अस्वीकार्य

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हांगकांग: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने शनिवार को आगाह किया कि हांगकांग में केंद्र सरकार की सत्ता को चुनौती देने वाला कोई भी प्रयास अस्वीकार्य है। गौरतलब है कि हांगकांग ब्रिटेन से अपनी मुक्ति और चीन में शामिल होने की शनिवार को 20वीं वर्षगांठ मना रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शी ने कहा, ‘चीन की संप्रभुता और सुरक्षा को खतरे में डालने, केंद्र सरकार और प्राधिकार की सत्ता को चुनौती, या देश के खिलाफ घुसपैठ और तोड़फोड़ जैसी गतिविधियों के लिए हांगकांग के इस्तेमाल की कोई भी कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ शी की यह टिप्पणी हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक और चीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच हुए संघर्ष के बाद आई है।

    गौरतलब है कि प्रचारक जोशुआ वांग सहित कई नेताओं को विरोध प्रदर्शन के बाद हिरासत में ले लिया गया। लोकतंत्र समर्थक पार्टी डेमोसिस्टो ने कहा कि पुलिस ने उनके 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स के सदस्य हैं। सुरक्षा अभियान के तहत शहर के कई स्थानों को बंद कर दिया गया। हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (HKSAR) के पांचवें सत्र के अपने उद्घाटन भाषण में शी ने कहा कि हांगकांग गहन वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच किसी चाल या आंतरिक दरार से अलग नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘हर चीज को राजनीतिक बनाने या जानबूझकर मतभेद पैदा करने और टकराव करने से समस्याएं हल नहीं होंगी। इसके विपरीत यह केवल हांगकांग के आर्थिक और सामाजिक विकास को बाधित कर सकता है।’

    साल 2013 में सत्ता में आने के बाद से शी का यह पहला हांगकांग दौरा है। शी का हांगकांग दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब ‘एक देश, दो प्रणाली’ के तहत इसे मिली स्वायत्ता पर ‘चीनी अतिक्रमण’ को लेकर यहां भय व्याप्त होता जा रहा है। शी ने कहा, कि ‘एक देश, दो प्रणाली’ की अवधारणा चीनी संस्कृति के शांति और सद्भाव के दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि हांगकांग को हमेशा शीर्ष प्राथमिकता के रूप में विकास पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। शी की इस टिप्पणी से पहले हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र (HKSAR) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर कैरी लाम चेंग युएट-नगोर (60) ने शपथ ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGST का असर, एप्पल ने घटाएं IPHONE और मैकबुक के कीमतें…
    Next Article राष्ट्रपति चुनाव: रामनाथ कोविंद AIADMK गुटों से मिले, समर्थन मांगा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई

    May 19, 2025

    बस दुर्घटनाग्रस्त, छह घायल

    May 19, 2025

    झोलाछाप चिकित्सक के गलत इलाज करने से एक व्यक्ति की मौत

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित तीन लोगों के विरूद्ध मानहानि का नोटिस
    • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी का भी बढ़ा भाव
    • शुरुआती कारोबार में उतार चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली तेजी
    • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
    • महिला से 40 हजार रुपये और जेवर की छिनतई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version