Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»Alert : पानी-पानी हुआ उत्तराखंड, भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद
    देश

    Alert : पानी-पानी हुआ उत्तराखंड, भूस्खलन से सैकड़ों सड़कें बंद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीJuly 12, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तराखंड में भारी बारिश से मुसीबत खड़ी हो गई है। बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया। सैकड़ों सड़कें बंद हो गई हैं। बारिश ने सबसे ज्यादा मुसीबत राजधानी देहरादून में पैदा की। यहां कई इलाको में पानी में जलमग्न हो गए हैं।

    बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा दूसरे दिन भी रोकी गई। उधर, केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर बंद है और इसे खोलने का काम जारी है। आज भी अभी तक सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्री केदारनाथ नहीं भेजे गए। दोपहर के समय केवल एक घंटे के लिए रास्ता खोला गया।वहीं, बदरीनाथ हाईवे के कई स्थानों पर बंद होने व खुलने का सिलसिला जारी है। दोपहर बाद बदरीनाथ हाईवे घोलतीर और शिवानंदी के बीच बंद हो गया था। हाईवे के दोनों तरफ यात्री फसे हुए थे। अब हाईवे खोल दिया गया है। उधर, देहरादून में मूसरी और सहारनपुर हाईवे भी भूस्खलन के कारण बंद हो गया है। देहरादून में भारी बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। यहां एक आदमी की भी कीचड़ से दबकर मौत की सूचना है। देहरादून में बारिश के पानी से कई इलाके जलमग्न हैं।

    टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। मौसम विभाग ने बारिश और भूस्खलन को देखते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया है।देहरादून मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के अनुसार इस दौरान पहाड़ और मैदान में भारी वर्षा की संभावना है। उन्होंने यात्रियों और प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी है। उत्तराखंड के कई जिलों में बीती रात से तेज बारिश हो रही है। कई नदियां उफान पर है। गंगा का जलस्तर भी बढ़ा है। ऋषिकेश में नदी के किनारे की बस्तियों को खाली कराया जा रहा है।

    भारी बारिश से देहरादून में सड़कों पर बही नदियां, कई इलाके जलमग्न

    जानिए क्या है जिलों का हाल

    चमोली
    चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे बंद होने और खुलने का सिलसिला चल रहा है। सुबह लामबगड़ के पास सड़क पर मलबा आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था, जिसे खोल दिया गया। चमोली जिले में इसके अलावा कई मार्ग बंद पड़े हैं।

    रुद्रप्रयाग
    रुद्रप्रयाग जनपद में मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर केदारनाथ यात्रियों को गौरीकुंड व सोनप्रयाग में रोका हुआ है। वहीं गौरीकुंड (केदारनाथ) हाईवे फाटा व मुनकुटिया में मलबा आने से बंद हो गया। पूरे जिले में हल्की बारिश हो रही है।

    उत्तरकाशी
    उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे संगलाई के पास सुबह काफी देर तक बंद रहा। यमुनोत्री हाईवे स्याना चट्टी और ओरछा बैंड के भूस्खलन से बंद हो गया है। उत्तरकाशी में भी आधा दर्जन संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। रात से भारी बारिश जारी है।

    पौड़ी
    पौड़ी जिले में कई जगह पर सड़कें बंद हो गई हैं। सुबह से सड़कें खुलने और बंद होने का सिलसिला जारी है। अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए लोनिवि कार्य कर रहा है।

    टिहरी
    टिहरी में ऋषिकेश गंगोत्री राजमार्ग पर खाड़ी से पहले बेमुंडा गदेरा उफान पर आ गया था। यहां पानी सड़क पर बहने के कारण यातायात ठप हो गया था। अब गंगोत्री हाइवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे से हाईवे पर यातायात सुचारू हो गई है।

    देहरादून-मसूरी मार्ग पर मलबा आने से बस फंसी, सहारनपुर हाईवे भी बंद

    ऋषिकेश
    ऋषिकेश में भी मूसलाधार बारिश गंगा सहित सहायक नदियां उफान पर हैं। चेतावनी के निशान के पार होकर गंगा बह रही है। लगातार बारिश से सड़कें गलियां जलमग्न हो गई हैं। मौसम अलर्ट को देखते हुए यहां के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है। मूसलाधार बारिश के बीच अभिभावकों को अपने छोटे बच्चों को स्कूल तक पहुंचाना किसी जोखिम से कम नहीं है। डोईवाला के बुल्लावाला प्राइमरी स्कूल में पानी घुसने से बच्चे फंस गए हैं। स्कूल परिसर तालाब में तब्दील हो गया है।

    हरिद्वार और रुड़की

    हरिद्वार और रुड़की में भी सुबह से भारी बारिश हो रही है। गंगा चेतावनी निशान के करीब बह रही है। जिले के गंगा से सटे इलाको में अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में लोग गंगा में पानी बढ़ने से दहशत में है। बरसात से हरिद्वार में जगह–जगह पानी भर गया है। गंगा चेतावनी के निशान से ऊपर बह रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेजस्वी यादव के सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों को पीटा, पटना में सरेआम गुंडागर्दी
    Next Article कपिल ने दिया ‘गुथ्थी’ को इंविटेशन, जब चाहे शो पर आ सकते हैं सुनील
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

    May 24, 2025

    विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में पूर्वोत्तर की महत्वपूर्ण भूमिकाः प्रधानमंत्री

    May 23, 2025

    आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक अभियान पर ममता बनर्जी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

    May 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
    • झारखंड में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी सुप्रीमो समेत दो नक्सली ढेर
    • तेल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर घाटी में पलटा
    • टाटा स्टील के सीनियर ऑफिसर, पत्नी और दो बेटियों का फंदे से लटका मिला शव
    • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version