Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अक्‍साई चिन का ‘सैतुला सैन्‍य ठिकाना’ अत्याधुनिक बनाने में जुटा चीन
    Top Story

    अक्‍साई चिन का ‘सैतुला सैन्‍य ठिकाना’ अत्याधुनिक बनाने में जुटा चीन

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अक्‍साई चिन से महज 7 किमी. दूर पीएलए सैनिकों की तैनाती के बाद अब चीन वहां अपने सैतुला सैन्‍य ठिकाने को आधुनिक बनाने में लगा है। इसके साथ ही चीनी सेना वहां घातक हथियारों का जखीरा इकठ्ठा कर रही है। सैतुला में चीन ने तोपें और कई घातक हथियार तैनात किए हैं और नए बैरक और हेलीपोर्ट तैयार किए जा रहे हैं। ​चीन ने भारत से लगी सीमा के नजदीक कम से कम 8 एयरबेस या हेलीपैड को ​सक्रिय किया है।
    पूर्वी लद्दाख की सीमा एलएसी पर भारत की अंतिम चौकी दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) के पास चीन ने करीब 50 हजार सैनिकों की तैनाती कर दी है। यहां से चीन के कब्जे वाला अक्साई चिन महज 7 किमी. दूर है। चीन ने पहले ही डेप्सांग घाटी में नए शिविर और वाहनों के लिए ट्रैक बनाए हैं, जिसकी पुष्टि सेटेलाइट की तस्वीरों और जमीनी ट्रैकिंग के जरिये भी हुई है। इसके अलावा बड़ी तादाद में सैनिक, गाड़ियां और हथियार इकठ्ठा किये हैं। पूर्वी लद्दाख का डेप्सांग प्लेन्स इलाका भारत-चीन सीमा के सामरिक दर्रे काराकोरम पास के बेहद करीब है। इसी के करीब चीन सीमा पर भारत की अंतिम चौकी दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) है। सैन्य और कूटनीतिक वार्ताओं के चार दौर की बैठकों के बाद भी चीनी सैनिक चार विवादित क्षेत्रों में से चीन पैंगोंग झील के फिंगर 4 से 8 के बीच हटने को तैयार नहीं हैं।
    डेप्सांग घाटी और डीबीओ के पास 50 हजार पीएलए सैनिकों को जुटाने के बाद अब चीन ने अपना फोकस अक्‍साई चिन के इलाके में केन्द्रित करके बड़ी सैन्‍य तैयारी करने में जुट गया है। इंटेलीजेंस विश्लेषक डेट्रेसफा (Detresfa) ने भारत और चीन के बीच लद्दाख गतिरोध की वास्तविकता जानने के लिए उपग्रह से तस्वीरें लेकर एक ओपन-सोर्स रिपोर्ट तैयार की है। जारी सेटेलाइट की तस्‍वीरों से  साफ खुलासा हो रहा है कि चीन ने अक्साई चिन के अपने इस सैन्‍य अड्डे को ‘किले’ की शक्‍ल देना शुरू किया है। सैतुला में चीन जवानों के लंबे समय रहने और लद्दाख में उनके बहुत तेजी से तैनाती के लिए प्रशिक्षण की सुविधाएं जुटा रहा है। चीन ने नए बैरक बनाए हैं और हेलीपोर्ट तैयार किया है। इसके अलावा सैतुला में चीन ने तोपें और कई घातक हथियार तैनात किए हैं।
    ​​चीन ने भारत से लगी सीमा के नजदीक कम से कम 8 एयरबेस या हेलीपैड को ​सक्रिय किया है, जहां से वह अपनी युद्धक गतिविधियों को जारी रख सकता है। हाल में ही ​सेटेलाइट तस्वीरें सामने ​आने के बाद शिनजियांग प्रांत में स्थित होटान एयरबेस पर चीनी फाइटर जेट और अवाक्स प्लेन तैनात ​किये जाने के बारे में भी जानकारी ​मिली है।​ दरअसल चीन का यह एयरबेस अत्याधिक ऊंचाई पर ​है, जिसकी वजह से चीन इस इलाके में हवाई शक्ति के मामले में भारत से कमजोर है। ​दूसरी तरफ ​भारतीय एयरबेस निचले क्षेत्र में हैं, जहां से वे अपनी पूरी क्षमता के साथ चीन के खिलाफ कार्रवाई कर सकते हैं। ​इसीलिए ​चीन ने अपने ठिकानों पर शेनयांग जे​-​11 फाइटर प्लेन तैनात ​कर रखा ​है, जिसकी रेंज 3530 किलोमीटर है। ​यह 2500 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से उड़ान भर सकता है। ​इस समय चीन के पास इस तरह के 250 से ज्यादा ​प्लेन हैं​, जो रूस की एसयू 27 एसके का लाइसेंस वर्जन है।
    ​
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनागिन 5 का फर्स्ट प्रोमो रिलीज, हिना का कातिलाना अंदाज उड़ा देगा होश
    Next Article अमिताभ बच्चन के बाद जूनियर बच्चन ने इस यूजर की कर दी बोलती बंद
    sonu kumar

      Related Posts

      दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस

      June 17, 2025

      फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

      June 17, 2025

      भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

      June 17, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version