Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गलवान की ‘खूनी घाटी’ हुई खाली, भारत-चीन के सैनिक बफर जोन में
    Top Story

    गलवान की ‘खूनी घाटी’ हुई खाली, भारत-चीन के सैनिक बफर जोन में

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    गलवान घाटी का वह पेट्रोलिंग प्वाइंट-14 अब पूरी तरह से खाली हो चुका है, जहां 20 भारतीय जवानों ने शहादत दी थी। यहां से चीनी सेना के 2 किमी. पीछे हटने के साथ ही भारतीय सैनिक भी 1.5 किमी. दूर चले गए हैं। दोनों देशों के बीच बनी सहमति के बाद भारतीय सैनिक भी अब इस खूनी झड़प वाले स्थान तक पेट्रोलिंग नहीं कर सकेंगे। गलवान घाटी की सेटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि भारत और चीन की आमने-सामने की मोर्चाबंदी खत्म हो गई है।
    भारत ने अपनी सीमा में आने वाली गलवान घाटी के पेट्रोलिंग प्वाइंट-14 तक एक सड़क बनाई है, जिससे सैनिक एलएसी से मिनटों में वहां पहुंच जाते थे। यहां से आगे का रास्ता जोखिम भरा और ऊबड़-खाबड़ है, इसलिए चीनियों को अपने क्षेत्र से यहां तक आने में कई घंटे लगते हैं। यही वजह थी कि चीनी सैनिक यहीं पर कब्जा जमाकर बैठ गए थे और भारतीय गश्ती दल के यहां पहुंचने पर विरोध करते थे। इसके बावजूद भारतीय सेना का गश्ती दल 15 जून तक सड़क मार्ग से गलवान घाटी के पेट्रोलिंग प्वाइंट-14 तक जाता था लेकिन 15/16 जून की रात की चीनियों के हिंसक हमले में 20 जवानों के शहीद होने के बाद से यह क्रम टूट गया था।
    दोनों देशों के कोर कमांडरों की 30 जून को हुई वार्ता में बनी सहमति पर पेट्रोलिंग प्वाइंट-14 से चीन की सेना 2 किमी. और भारत की सेना 1.5 किमी. अपनी-अपनी सीमा में पीछे चली गई है। बैठक में पैदल गश्त के बारे में यह भी तय हुआ था कि भारत और चीन के सैनिक अगले 30 दिनों तक ऐसा नहीं कर सकेंगे। इसी साइट के आसपास 3 किमी. का बफर जोन बनाया गया है। यानी भारत और चीन के सैनिक एक-दूसरे से 3 किमी. दूर बफर जोन में रहेंगे। अब गलवान घाटी से भारत और चीन के सैनिकों की वापसी पूरी हो चुकी है जिसका सत्यापन स्थानीय कमांडरों ने भी कर दिया है। इससे पहले चीनी सेना के कच्चे-पक्के निर्माण हटने की पुष्टि भी ड्रोन का इस्तेमाल करके तस्वीरें लेकर की जा चुकी है। अमेरिका की स्पेस टेक्नॉलजी कंपनी मैक्सर ने ताजा सेटलाइट तस्वीरें जारी की हैं जिनमें भी साफ दिख रहा है कि जहां पहले सैनिक मौजूद थे, वह स्थान खाली हो चुका है।
    सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी का कहना है कि चीनी सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के भारतीय क्षेत्र में थे और यहां से उन्हें समझौते के तहत हटना पड़ा है। अगर लम्बे समय के लिए भारत की पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 तक बंद रही तो भारतीय सैनिकों को स्थायी रूप से इस क्षेत्र में गश्त करने का अधिकार खोना पड़ सकता है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजियो प्‍लेटफार्म्‍स को फेसबुक से 9.99 फीसदी हिस्सेदारी के बदले मिले 43,574 करोड़ रुपये
    Next Article बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्‍स सेंसेक्स 36,800 अंक के पार
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्य सभा में भाजपा के सांसदों की संख्या हुई 113, सभापति ने दी विलय को मंजूरी

      April 27, 2026

      NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा

      April 27, 2026

      टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या

      April 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्य सभा में भाजपा के सांसदों की संख्या हुई 113, सभापति ने दी विलय को मंजूरी
      • NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को होगी परीक्षा
      • टाटानगर में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या
      • रांची के गोंदा में चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, जेवरात व नकद उड़ा ले गए
      • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version