Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद बोली मां- महाकाल ने उसे बचाया
    Top Story

    विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद बोली मां- महाकाल ने उसे बचाया

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मन्दिर से कानपुर कांड के पांच लाख रुपये के इनामी विकास दुबे की गिरफ्तारी हुई है। टेली​विजन पर बेटे की गिरफ्तारी सुनने के बाद मां सरला देवी ने कहा कि उसकी जान महाकाल ने बचाई है। अब उसके साथ सरकार जो करना चाहे वो करें। विकास विधायक बनना चाहता था। इसी चाह में वो अपराध की ओर बढ़ गया। उसने बहुत गलत किया है, पुलिस पकड़ लेने के बाद उसे गोली मार दें।

    कानपुर के विकरु गांव में सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या करने वाला पांच लाख रुपये का कुख्यात अपराधी विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मन्दिर परिसर से पकड़ा गया है। गुरुवार की सुबह जब वह अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल के दर्शन करने पहुंचा तो सुरक्षा गार्ड लखन यादव ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस विकास दुबे को गिरफ्तार करके अज्ञात स्थान पर ले गई। जब वह पुलिस की पकड़ में आया तो अपनी पहचान का खुलासा करने और एनकाउंटर से बचने के लिए जोर से चिल्लाया- ‘मैं हूं विकास दुबे कानपुर वाला’। यह भी बताया जा रहा है विकास दुबे ने महाकाल चौकी पर खुद जाकर कहा कि ‘मैं मोस्टवांटेड हूं, मुझे गिरफ्तार’ करो। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

    हर सावन में करता था महाकाल के दर्शन
    बेटे विकास की गिरफ्तारी की खबर कानपुर में रहने वाली मां सरला देवी ने टेलीविजन पर सुनी। इसके बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि विकास हर साल सावन के माह में महाकाल के दर्शन करने उज्जैन जाता था और श्रृंगार करवाता था। भोले बाबा ने उनके बेटे की जान बचाई है। अब सरकार उसके साथ चाहे जो करें।

    आखिर उज्जैन कैसे पहुंचा विकास दुबे ?
    कानपुर के कुख्यात अपराधी की तलाश में पुलिस की 40 से ज्यादा टीमें और यूपी एसटीएफ लगी थी। फरीदाबाद और एनसीआर में उसकी लोकेशन मिलने के बाद वहां की पुलिस भी सतर्क हो गयी थी। जगह-जगह चेकिंग कर रही थी। फरीदाबाद से उज्जैन का सफर विकास ने इतनी जल्दी कैसे कर लिया। इतनी सघन चेकिंग में वह कैसे बार्डर पार कर गया है। इन सब सवालों के जवाब तलाश करने के लिए उज्जैन पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उम्मीद है थोड़ी देर में ही उज्जैन पुलिस इसका खुलासा करेगी कि वह यहां कैसे पहुंचा। यूपी एटीएफ टीम उज्जैन के लिए रवाना हो गयी है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर में बनाए गये छह पुल राष्ट्र को समर्पित
    Next Article भाजपा नेता की हत्या में लश्कर का हाथ, सभी दस सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार : आईजीपी
    sonu kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version