Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»उत्तरी भारत में ओरेंज अलर्ट जारी, तीन दिन खूब बरसेंगे बदरा
    Top Story

    उत्तरी भारत में ओरेंज अलर्ट जारी, तीन दिन खूब बरसेंगे बदरा

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उत्तरी भारत में शुरूआती चरण में मानसून की चाल धीमी रहने के बाद अब रफ्तार पकड़ने की उम्मीद बंधी है। हरियाणा, पंजाब व हिमाचल में आगामी तीन दिनों में झमाझम बारिश होने की संभावना है। लिहाजा बादलों के रूख को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 19, 20 व 21 जुलाई को तीनों प्रदेशों में तेज बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट तो हरियाणा में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
    एनसीआर से लेकर उत्तरी भारत में पिछले दो दिनों से मौसम करवट ले रहा है। कई स्थानों पर रूक-रूक बारिश हो रही है तो कई जगहों पर उमस व गर्मी से जन-जीवन बेहाल है। अलबत्ता आगामी तीन दिनों में गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से 19 व 20 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी के साथ ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
    मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में जुलाई माह में अब तक 66.7 एमएम बारिश हुई है। इस अवधि में 77.2 एमएम बारिश सामान्य मानी जाती है, जबकि इस बार प्रदेश में सामान्य से 14 फीसदी कम बारिश हुई है। हालांकि अभी इस माह के 14 दिन बाकी हैं। अगले 3 दिन में बारिश की कमी काफी हद तक धूल सकती है। वहीं, एक जून से शुरू हुए मॉनसून सीजन में 16 जुलाई तक 114.8 एमएम बरसात हुई है, जो सामान्य से 8 फीसदी कम है।

    भारतीय मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक डॉ. सुरेंद्रपॉल का कहना है कि मानसूनी टर्फ रेखा मैदानी क्षेत्रों की तरफ लौट रहीं हैं। इसमें थोड़ा समय लग रहा है। इस कारण अरब सागर से आने वाली नमी वाली हवाओं के चलते प्रदेश में दो दिन यानी शुक्रवार व शनिवार को कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। इसके बाद बंगाल की खाड़ी से भी नमी वाली हवाएं आएंगी और प्रदेश को तर करेंगी। हिमाचल में भी भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब में भी मौसम पूरी तरह परिवर्तनशील रहेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहिंदू आतंकवाद की थ्योरी स्थापित करने के लिए मुस्लिम से हिंदू बन गई थी आतंकी, बांग्लादेश में पकड़ी गई
    Next Article 100 मिलियन क्‍लब में शामिल हुआ अक्षरा सिंह का ब्‍लॉक बस्‍टर गाना ‘कॉल करें क्या’
    sonu kumar

      Related Posts

      Betify Casino: Guide Détaillé 153

      December 26, 2025

      Betify Casino – Examen Complet 108

      December 26, 2025

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Betify Casino: Guide Détaillé 153

      • Betify Casino – Examen Complet 108

      • झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य
      • झारखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़ा संकट: IAS के 52 पद खाली, 11 अधिकारी हुए रिटायर
      • जामताड़ा लूटकांड को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल, दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version