Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»राजनाथ सिंह ने दुशांबे में आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर दिया जोर
    ताजा खबरें

    राजनाथ सिंह ने दुशांबे में आतंकवाद और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने पर दिया जोर

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 28, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ताजिकिस्तान की तीन दिवसीय यात्रा पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को अपने बेलारूसी समकक्ष लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन और रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगु से द्विपक्षीय वार्ता की। दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक से अलग दोनों रक्षा मंत्रियों के साथ वार्ता में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए आतंकवाद और क्षेत्र की अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के ठोस प्रयासों पर जोर दिया।

    रूसी दूतावास की ओर से ट्विट करके भारत से दोस्ती को गर्मजोशी के साथ भरोसेमंद बताते हुए कहा गया कि भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ दुशांबे में एससीओ के रक्षा मंत्रियों की बैठक के इतर रूसी रक्षा मंत्री शोइगु के साथ बातचीत हुई है। बैठक में दोनों मंत्रियों ने भारत के साथ रक्षा साझेदारी मजबूत और स्थायी बने होने की पुष्टि की है। इधर, रक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, “रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन से दुशान्बे में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक से इतर मुलाकात करके द्विपक्षीय चर्चा की। बैठक के बाद रक्षा मंत्री ताजिकिस्तान के अपने समकक्ष कर्नल जनरल शेर अली मिर्जा से भी मुलाकात करके द्विपक्षीय के साथ-साथ परस्पर हित के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगहे भी दुशांबे में हैं लेकिन सूत्रों ने सम्मेलन के इतर राजनाथ सिंह और वेई के बीच बैठक की संभावना से इनकार नहीं किया है।

    राजनाथ सिंह रूस के रक्षा मंत्री जनरल सर्गेई शोइगु के साथ दुशांबे में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए हॉल में पहुंचे। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत का पक्ष रखते हुए आतंकवाद और क्षेत्र की अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के ठोस प्रयासों पर जोर दिया। भारत ने बैठक में आठ देशों के समूह एससीओ और इसके क्षेत्रीय आतंकवाद-रोधी ढांचे (आरएटीएस) के साथ अपने सुरक्षा-संबंधी सहयोग को गहरा करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है, जो विशेष रूप से सुरक्षा और रक्षा से संबंधित मुद्दों से संबंधित है। एससीओ समूह के सदस्य देशों से संबंधित रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा के बाद एक संदेश जारी किए जाने की उम्मीद है।

    ताजिकिस्तान इस साल एससीओ की अध्यक्षता करने के साथ ही आधिकारिक स्तर एवं मंत्रिस्तरीय बैठकों की मेजबानी कर रहा है। नाटो के बराबर समझा जाने वाला एससीओ आठ सदस्यीय आर्थिक एवं सुरक्षा गुट है और सबसे बड़े अंतरक्षेत्रीय अंतरराष्ट्रीय संगठनों में से एक के रूप में उभरा है। एससीओ की स्थापना 2001 में शंघाई में रूस, चीन, किर्गिज गणराज्य, कजाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के राष्ट्रपतियों ने एक शिखर सम्मेलन में की थी। भारत को 2005 में एससीओ में एक पर्यवेक्षक बनाया गया था, इसलिए सामान्य तौर पर समूह की मंत्री स्तरीय बैठकों में भाग लिया जो मुख्य रूप से यूरेशियाई क्षेत्र में सुरक्षा और आर्थिक सहयोग पर केंद्रित है। भारत और पाकिस्तान 2017 में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के स्थायी सदस्य बने थे।

    इससे पहले आज सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुशांबे में इस्माइल समानी (इस्माइल सोमोनी) स्मारक पर माल्यार्पण किया। 892 एडी-900 एडी के दौरान इस क्षेत्र पर शासन करने वाले इस्माइल समानी को ताजिकिस्तान का राष्ट्रीय नायक माना जाता है। 1999 में समानिद राज्य की 1000वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह स्मारक बनाया गया था। रक्षा मंत्री एससीओ के सदस्य राष्ट्रों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार से तीन दिवसीय यात्रा पर ताजिकिस्तान की राजधानी में हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेगासस विवाद पर सीएम ममता का वार-आपातकाल से भी ज्यादा गंभीर, विपक्ष एकजुट हो
    Next Article समाज और सरकार एक साथ चलकर सफलता हासिल करते हैं : योगी आदित्यनाथ
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते

      July 9, 2026

      बारुईपुर दुष्कर्म-हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित प्रभास मंडल की मौत

      July 8, 2026

      पूर्व विधायक दीप यादव पर ईडी का शिकंजा, झांसी-लखनऊ समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

      July 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बोले- 2027 में फिर बनेगी प्रचंड बहुमत की सरकार
      • भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते
      • 100 दिन बाद एक्शन में पीएम बालेन्द्र शाह, निजी क्षेत्र से शुरू किया सीधा संवाद
      • भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी निवेश, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा के नए युग का आधार बनेगी : प्रधानमंत्री मोदी
      • बांग्लादेश में बारिश का कहर, मदरसे पर पहाड़ी का मलबा गिरा, 8 की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version