Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विपक्षी हंगामें के बीच लोकसभा में दो विधेयक पारित
    Breaking News

    विपक्षी हंगामें के बीच लोकसभा में दो विधेयक पारित

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही में गुरुवार को विपक्षी हंगामें के कारण कई बार व्यवधान उत्पन्न हुआ। सदन में हंगामें और नारेबाजी के बीच संक्षिप्त चर्चा के बाद दो विधेयक, भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक-2021 और अंतर्देशीय पोत विधेयक-2021 पारित किए गए।विधेयकों के पारित होने के बाद कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा में भारतीय विमानपत्तन आर्थिक नियामक प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021 को चर्चा के लिए सदन के पटल पर रखा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों, गरीबों, ग्रामीणों और छोटे शहरों से आने वाले लोगों को सस्ती हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराना है । सरकार सुलभ हवाई यात्रा को देश के अधिकांश भागों तक पहुंचाने के लिये प्रतिबद्ध है। बाद में विधेयक को विपक्षी हंगामें के बीच बिना चर्चा किए ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

    दूसरी ओर, पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने अंतर्देशीय पोत विधेयक-2021 को सदन में चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया। किंतु, सदन में हंगामें और नारेबाजी के कारण विधेयक को बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इससे पहले, सोनोवाल ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि जहाजों की सुरक्षा, पंजीकरण एवं सुगम परिचालन के उद्देश्य से यह विधेयक लाया गया है। इससे प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी।

    लोकसभा की कार्यवाही के सुबह 11 बजे शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने पिछले दिन की कार्यवाही के दौरान कुछ सदस्यों की ओर से किए गए अमर्यादित व्यवहार का जिक्र किया। जिस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपना पक्ष रखना चाहा।अध्यक्ष ने चौधरी से सवाल किया कि क्या वह गत बुधवार को सदन में हुई घटना को संसदीय गरिमा के अनुरूप मानते हैं?

    अध्यक्ष ने कहा, “कल 28 जुलाई को जो घटना हुई, उससे अत्यंत पीड़ा हुई है। आसन पर पर्ची फेंकना, आसन की अवमानना करना हमारी संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।”

    संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी बाद में विपक्षी सदस्यों के आचरण को अमर्यादित बताते हुए कहा कि अध्यक्ष के आसन की ओर उछालना कहां तक सही है। दरअसल, मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष लगातार सदन की कार्यवाही के दौरान पेगासस खुफियागिरी और कृषि कानूनों के मुद्दे पर हंगामा करता आ रहा। इसके चलते आजभी कार्यवाही पहले 11.30 बजे, फिर 12 बजे, 12.30 बजे और बाद में 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई। 2 बजे कार्यवाही के प्रारंभ होने के बाद दो विधेयक पारित किए गए और बैठक शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटोक्यो ओलंपिक : वो दो गोल और भारतीय हॉकी टीम का विश्व चैंपियन को हराना
    Next Article विधायक खरीद-फरोख्त मामले की जांच करने महाराष्ट्र जायेगी रांची पुलिस
    azad sipahi

      Related Posts

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025

      दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार

      November 15, 2025

      बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राजद के हाथ लगी दूसरी सबसे बड़ी हार! महज 25 सीटों पर सिमटी पार्टी
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version