Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हाई कोर्ट ने पूछा, रांची हिंसा की जांच के बीच एसएसपी को क्यों हटाया
    Breaking News

    हाई कोर्ट ने पूछा, रांची हिंसा की जांच के बीच एसएसपी को क्यों हटाया

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2022Updated:July 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजित नारायण प्रसाद की बेंच में शुक्रवार को रांची में 10 जून को जुमे की नमाज़ के बाद हुई हिंसा और उपद्रव की घटना पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने पूछा कि रांची एसएसपी एवं डेली मार्केट थानेदार को क्यों हटाया गया। मौके पर मौजूद लोगों को सीसीटीवी फुटेज क्यों नहीं दिखाया गया। कोर्ट ने इस मामले में गृह सचिव एवं डीजीपी को शपथ पत्र दाखिल करने करने का भी निर्देश दिया है। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए अगले सप्ताह की तारीख दी है।

    कोर्ट ने यह बातें तब कही जब सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता राजीव कुमार ने कहा कि मामले में जांच को प्रभावित किया जा रहा है। इस केस से जुड़े लोगों की धर-पकड़ शुरू होते ही एसआईटी से जांच छीनकर सीआईडी में को दे दी गई। सीआईडी के पास मामला जाते ही जांच धीमी हो गई। आखिर मामले की अध्यक्षता कौन कर रहा है।

    इसपर कोर्ट ने कहा कि रांची एसएसपी को 17 जून के आदेश के बावजूद भी क्यों हटाया। इसका जवाब एक सप्ताह के शपथ पत्र के माध्यम से दाखिल किया जाये। राज्य सरकार की ओर से अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद रहे। वह अब तक हुई प्रक्रिया पर स्पष्ट जवाब नहीं दे सके, जिस पर अदालत ने टिप्पणी भी की और कहा कि एसएसपी को बदलने के अलावा आपने अब तक कुछ नहीं किया है।

    उल्लेखनीय है कि सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई एक्टिविस्ट पंकज यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। उन्होंने कहा है कि उपद्रवियों ने जमकर हिंसा की। नारेबाजी और पथराव करते हुए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की साजिश की। शहर के कई मंदिरों को निशाना भी बनाया गया। भीड़ ने पुलिस पर भी गोली चलायी। मामले की जांच एनआईए से होनी चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसंजय सेठ ने केंद्रीय कोयला मंत्री से बंद खदानों के पानी के बेहतर उपयोग का किया आग्रह
    Next Article हाई कोर्ट में शेल कंपनी मामले की सुनवाई 26 अगस्त को
    azad sipahi

      Related Posts

      डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी

      June 10, 2025

      मां की हत्या का आरोपित गिरफ्तार

      June 10, 2025

      कांग्रेस नेता राजकुमार रजक का आकस्मिक निधन

      June 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, हजारीबाग पुलिस को बड़ी कामयाबी
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार
      • भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस: कोटियन-कंबोज की शानदार साझेदारी, दूसरा अनौपचारिक टेस्ट ड्रॉ
      • एफआईएच प्रो लीग: रोमांचक मुकाबले में नीदरलैंड ने भारत को 3-2 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version