Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लातेहार में दो लाख का इनामी नक्सली संजय प्रजापति ने किया सरेंडर
    Breaking News

    लातेहार में दो लाख का इनामी नक्सली संजय प्रजापति ने किया सरेंडर

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 16, 2022Updated:July 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लातेहार। जेजेएमपी नक्सली संगठन का सब जोनल कमांडर संजय प्रजापति ने शनिवार को लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। संजय प्रजापति दो लाख रुपए का इनामी नक्सली है। आत्मसमर्पण करने पर पलामू प्रमंडल के डीआईजी राजकुमार लकड़ा ,लातेहार एसपी अंजनी अंजन और सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमांडेंट ऋषि राज सहाय ने उसे बुके देकर सम्मानित किया।

    डीआईजी राजकुमार लकड़ा ने बताया कि संजय प्रजापति जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव का रहने वाला है। वर्ष 2013 से वह उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़कर नक्सली घटनाओं को अंजाम देता था। इस दौरान उस पर छिपादोहर थाना क्षेत्र में दो नक्सली घटनाओं का प्राथमिकी भी दर्ज है। इसी बीच झारखंड सरकार के आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति नई दिशा से प्रभावित होकर उसने आत्मसमर्पण करने की योजना बनाई। शनिवार को उसने आत्मसमर्पण कर दिया। डीआईजी ने कहा कि सरकार की नई दिशा के तहत प्रभावित होकर संजय प्रजापति ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का कार्य किया है। डीआईजी ने कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण करें और सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ उठाएं। वहीं एसपी अंजनी अंजन ने भी अन्य नक्सलियों को संदेश देते हुए कहा है कि सरकार के इस महत्वकांक्षी नई दिशा कार्यक्रम का लाभ लेकर उग्रवाद जैसी घिनौने कार्य को छोड़े और मुख्यधारा में लौट कर देश के विकास में योगदान दें।

    नौ वर्षों तक नक्सली संगठन से जुड़ा रहा: संजय प्रजापति

    वहीं आत्मसमर्पण करने वाले संजय प्रजापति ने कहा कि लगभग नौ वर्षों तक नक्सली संगठन से जुड़ कर रहने के दौरान वह हमेशा तनाव में रहता था। परिवार से मिलने में डर लगा रहता था । पूरा जीवन हमेशा खतरे और तनाव में रहा । इसी बीच परिवार के सदस्यों तथा पुलिस अधिकारियों के उत्साहवर्धन के बाद उसने सरकार के नई दिशा कार्यक्रम से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि अपने सभी साथियों से वह अपील करना चाहते हैं कि उग्रवाद जैसे घिनौने कार्य को छोड़कर मुख्यधारा में लौटे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजम्मू से 5838 अमरनाथ यात्रियों का एक और दल रवाना
    Next Article बुंदेलखंड की औद्योगिक प्रगति को गति देगा यह एक्सप्रेसवे : प्रधानमंत्री
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version