Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को रचाएंगे दूसरी शादी
    Breaking News

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को रचाएंगे दूसरी शादी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 6, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पहली पत्नी से हो चुका है तलाक

    चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान फिर से शादी करने जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में ज्यादा लोग नहीं बुलाए गए हैं। अलबत्ता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल परिवार सहित इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम बेहद सादगी भरा होगा।

    भगवंत मान जिस लड़की के साथ शादी करने जा रहे हैं, उसका नाम डा. गुरप्रीत कौर बताया जा रहा है। सीएम ने अभी अपनी शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। शादी मान के आवास पर होगी। भगवंत मान अभी 48 वर्ष के हैं और उनका पहली पत्नी से चार वर्ष पूर्व तलाक हो चुका है। भगवंत मान और डा. गुरप्रीत कौर पिछले एक-डेढ़ साल से काफी नजदीक थे। गुरप्रीत कौर मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली हैं। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ राजपुरा में रहती हैं। गुरप्रीत कौर अक्सर भगवंत मान की बहन के साथ देखी जाती थी।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान का 2016 में अपनी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर से तलाक हो गया था। उनके एक बेटी और एक बेटा हैं, जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं। अब तलाक के 6 साल बाद भगवंत मान ने दोबारा अपनी जिंदगी नए सिरे से शुरू करने का फैसला किया है।

    भगवंत मान ने जब सीएम पद की शपथ ली थी तो दोनों बच्चे पिता से मिलने शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। अपने शपथ ग्रहण समारोह में बेटी व बेटे को देखकर भगवंत मान काफी भावुक हो गए थे। 2014 में जब भगवंत मान ने संगरूर से लोकसभा चुनाव लड़ा तब उनकी पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर उनका प्रचार करती भी नजर आई थीं। बाद में दोनों अलग हो गए। इंद्रप्रीत कौर दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएमपी-एमएलए कोर्ट में बंधु तिर्की पर आरोप गठित
    Next Article स्पाइस जेट के खिलाफ कार्रवाई को तैयार डीजीसीए, दिया नोटिस
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version