Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»विपक्षी प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर दौरे पर अनुराग ठाकुर का तीखा प्रहार, पूछा- बंगाल की बर्बरता देखने भी टीम आएगी क्या?
    देश

    विपक्षी प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर दौरे पर अनुराग ठाकुर का तीखा प्रहार, पूछा- बंगाल की बर्बरता देखने भी टीम आएगी क्या?

    adminBy adminJuly 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर के हालात का जायजा लेने के लिए विपक्षी गठबंधन की टीम शनिवार को वहीं पहुंची है। इधर इसी दिन कोलकाता पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

    दमदम हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन काल से ही मणिपुर हिंसा की आग में जल रहा है लेकिन तब किसी ने इस समस्या को समझने की कोशिश नहीं की। अब केवल राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता और चुनावी हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने पूछा कि ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की टीम बंगाल के हालात का भी जायजा लेगी क्या? ममता बनर्जी अपने ही गठबंधन में मौजूद साथियों को बंगाल का हालात दिखाने के लिए बुलाएंगी?

    मीडिया से मुखातिब अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव की हिंसा में 57 लोगों की हत्या हो चुकी है। ममता बनर्जी के निर्देश पर उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं। बंगाल में कानून व्यवस्था रसातल में है। राजनीतिक लाभ के लिए आठ से नौ साल से अपराधियों का संरक्षण ममता बनर्जी कर रही हैं। इस बार बंगाल के लोगों ने इसका जवाब वोट के जरिए दिया है। भाजपा की सीटें करीब दोगुनी बढ़ी हैं। जो यह बता रहा है कि ममता का अंत धीरे-धीरे करीब आ रहा है।

    ममता बनर्जी ने पंचायत चुनाव में हिंसा की बात स्वीकार की है लेकिन इसके लिए उन्होंने विपक्षी भाजपा, माकपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। साथ ही दावा किया है कि सबसे अधिक तृणमूल के लोग ही मारे गए हैं। इसे लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह (ममता) राज्य की मुख्यमंत्री हैं और अपनी प्रशासनिक विफलता छिपाने के लिए इस तरह की बातें कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन की टीम मणिपुर जा रही है लेकिन क्या ममता बनर्जी इन्हीं सांसदों की टीम को पश्चिम बंगाल का हालात दिखाने के लिए भी आमंत्रित करेंगी।

    जो टीम मणिपुर गई है उसमें कांग्रेस नेता और प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी, तृणमूल सांसद सुष्मिता देव व अन्य शामिल हैं। उन्होंने अधीर चौधरी पर भी हमला बोला और पूछा कि क्या चौधरी पश्चिम बंगाल के हालात को दिखाने के लिए भी विपक्षी सांसदों को यहां बुला कर लाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनार्काे-आतंकवाद मामले में चार स्थानों पर एसआईए की छापेमारी
    Next Article बंगाल पुलिस ने मुहर्रम के लिए दुर्गा मंदिर को ढका, भाजपा ने पूछा- ममता दीदी यही है आपका सेकुलरिज्म?
    admin

      Related Posts

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version