Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जनजाति मोर्चा सभी आरक्षित सीट पर कमल खिलाने का ले संकल्प : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    जनजाति मोर्चा सभी आरक्षित सीट पर कमल खिलाने का ले संकल्प : बाबूलाल मरांडी

    adminBy adminJuly 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा झारखंड प्रदेश की विशेष बैठक रविवार को मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मोर्चा कार्यकर्ता को टास्क देते हुए कहा कि मोर्चा अपने संगठन को मजबूत करें और झारखंड के सभी जनजाति आरक्षित सीट पर कमल खिलाने का संकल्प लें।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनजाति समाज 8 लोकसभा एवं 40 विधानसभा क्षेत्र में निवास करता है। मोर्चा कार्यकर्ता इन सभी क्षेत्रों में काम करें। देश एवं राज्य में भाजपा सरकार बनाने का काम करें। साथ ही कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों के शोषण, अत्याचार, दुष्कर्म जैसे मुद्दों को दरकिनार कर रही है। इतना ही नहीं मुद्दों को भटकाने के लिए भाजपा शासित प्रदेशों को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। इस बार आगामी चुनाव में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना है।

    मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उरांव ने कहा कि अगस्त से दिसंबर महीने प्रदेश के सभी जिलों में सघन कार्यक्रम चलाएं। जिलों में प्रभारी नियुक्त करें एवं संगठन को मजबूत करें। राष्ट्रीय मंत्री आशा लकड़ा ने कहा कि हेमंत सरकार में आदिवासी समाज सुरक्षित नहीं है। यदि अमन चैन लाना है तो भाजपा की सरकार केंद्र एवं राज्य में लाना होगा। हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र ने कहा कि प्रदेश से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें। कार्यकर्ता जिलों एवं मंडलों में प्रवास करें। साथ ही कहा कि बूथ मजबूती पर विशेष जोर देने की आवश्यकता है। बूथ जीते तो चुनाव जीते फार्मूले पर चलने का निर्देश दिया।

    बैठक में उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, अवधेश सिंह चेरो, ताला मरांडी, मेनका सरदार, राजेंद्र मुंडा, लक्ष्मण टुड्डू, अरुण उरांव, जेबी तुबिद, बडकुंवार गगराई, जयप्रकाश भोक्ता, रवि मुंडा, अन्नू लकड़ा सहित सभी जिलों के मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री उपस्थित थे। संचालन प्रदेश महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष सुकमणि हेंब्रम ने किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेंजामिन नेतन्याहू का पेसमेकर प्रतिरोपण ऑपरेशन हुआ
    Next Article आयकर विभाग ने कहा- 31 जुलाई तक दाखिल करें रिटर्न और चिंता मुक्त रहें
    admin

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version