Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प.बंगाल में रात को भी मतगणना के बीच चले बम
    राज्य

    प.बंगाल में रात को भी मतगणना के बीच चले बम

    adminBy adminJuly 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रात को भी मतगणना के दौरान जमकर हिंसा हुई। मंगलवार सुबह से शुरू यह तांडव थमा नहीं। सबसे अधिक दक्षिण 24 परगना का भांगड़ क्षेत्र हिंसा की चपेट में रहा है। पुलिस के साथ आईएसएफ के कार्यकर्ताओं की झड़प हुई है।

    आरोप है कि पुलिसकर्मियों को लक्ष्य कर भारी बमबारी हुई। इसमें पुलिस के कई आला अधिकारी घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती किया गया है। इसके अलावा जवाबी कार्रवाई में आईएसएफ के भी कई कार्यकर्ताओं के घायल होने की सूचना है। दावा किया जा रहा है कि 20 से अधिक पुलिस की गाड़ियों में आगजनी और तोड़फोड़ हुई है।

    दरअसल मंगलवार को मतगणना के दौरान एक केंद्र के अंदर पुलिस के सामने ही आईएसएफ के उम्मीदवार और काउंटिंग एजेंट को बर्बर तरीके से पीटा गया। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हुए आईएसएफ कार्यकर्ताओं ने पूरी सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें समझाने बुझाने के बजाय बल प्रयोग करना शुरू कर दिया। इसकी वजह से टकराव शुरू हुआ जो रात भर जारी रहा।रह-रह कर पुलिसकर्मियों और आईएसएफ कार्यकर्ताओं के बीच बमबारी हुई।

    इस्लामपुर के मतगणना केंद्र के पास भी रात को हंगामा हुआ। चोपड़ा विधायक हमीदुल रहमान पर राज्य सरकार की ही पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगा है। घटना में हमीदुल समेत कई लोग घायल हो गए हैं। हमीदुल की बेटी अर्जुन बेगम उत्तर दिनाजपुर जिला परिषद की सीट नंबर चार के लिए एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़ी हैं। आरोप है कि उस सीट पर काउंटिंग के दौरान पुलिस ने हमीदुल और उनके साथियों पर लाठीचार्ज किया। इसके बाद घायलों को इस्लामपुर उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड की पत्नी सीता दाहाल का निधन
    Next Article उतार चढ़ाव के बीच सपाट स्तर पर शेयर बाजार
    admin

      Related Posts

      बिहार में 10 जून से हाे सकती है भारी बारिश

      June 8, 2025

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version