Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»विदेश»पाकिस्तान के अगले आम चुनाव पर संयुक्त अरब अमीरात में बिछ रही शतरंज
    विदेश

    पाकिस्तान के अगले आम चुनाव पर संयुक्त अरब अमीरात में बिछ रही शतरंज

    adminBy adminJuly 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी और पीएमएल-एन के नवाज शरीफ ने गठबंधन का मसौदा तैयार किया

    लाहौर। पाकिस्तान के अगले आम चुनाव के लिए संयुक्त अरब अमीरात में शतरंज बिछाई जा रही है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन (पीएमएल-एन) और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख लगातार मिल रहे हैं। दोनों ने चुनाव पूर्व गठबंधन का मसौदा तैयार किया है। इस मसौदे के कई मुद्दों पर सहमति भी बन गई है। गठबंधन का नाम लगभग तय है। दोनों पार्टियां अगला चुनाव जीतने के लिए साझा कार्यक्रम भी घोषित कर सकती हैं।

    पीएमएल-एन प्रमुख और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी सहित दोनों पार्टियों के शीर्ष नेताओं ने अगले आम चुनाव की तारीख तय करने के लिए इस सप्ताह में कई बार मुलाकात की है। इन बैठकों में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी, पीएमएल-एन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज शरीफ और कानून मंत्री आजम नजीर तरार शामिल हुए।

    नवाज की पाकिस्तान वापसी पर भी चर्चा की गई। कानून मंत्री ने उन्हें संसद से आजीवन अयोग्यता को समाप्त करने वाले विधेयक और उनके अदालती मामलों की ताजा स्थिति के बारे में जानकारी दी। ऐसी अटकलें हैं कि अगर “सजा में राहत” के संबंध में सब कुछ तय हो गया तो नवाज शरीफ 14 अगस्त को पाकिस्तान लौट सकते हैं।

    इन बैठकों के बाद प्रधानमंत्री शहबाज और कानून मंत्री पाकिस्तान लौट आए हैं। भुट्टो और जरदारी टोक्यो के लिए रवाना हो गए। लंदन से पहुंचे नवाज के अगले सप्ताह भी संयुक्त अरब अमीरात में रहने की संभावना है।

    इन बैठकों में दोनों पार्टियों के बीच अगले आम चुनाव की तारीख पर आमराय नहीं बन सकी है। पीपीपी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री के विशेष सहायक कमर जमान कैरा का कहना है कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल अगस्त में पूरा होने के बाद अक्टूबर में चुनाव होने चाहिए। वैसे भी शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री शहबाज कह चुके हैं कि सरकार का कार्यकाल अगले महीने खत्म हो जाएगा। पाकिस्तान चुनाव आयोग अगले चुनाव की तारीख बताएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएनआईए की पटना और दरभंगा में पीएलएफआई के ठिकानों पर दबिश
    Next Article फ्रांस में हिंसा के बीच सत्रह वर्षीय नाहेल को दफनाया गया, अब तक तीन हजार से ज्यादा लोग गिरफ्तार
    admin

      Related Posts

      भारत-ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर

      July 24, 2025

      रूस में अंगारा एयरलाइंस के विमान में आग लगी, सभी 46 लोगों की मौत

      July 24, 2025

      नेपाल : पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी की पार्टी सदस्यता रद्द

      July 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक एवं व्यापार समझौता कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्णः शिवराज
      • मणिपुर में छह महीने के लिए बढ़ेगा राष्ट्रपति शासन, राज्यसभा में लाया जाएगा प्रस्ताव
      • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री संबंध प्रगाढ़ करने भारत के तीन जहाज वियतनाम पहुंचे
      • महाराष्ट्र के पुणे, सातारा सहित राज्य के छह जिलों में रेड अलर्ट घोषित
      • राज्य के विश्वविद्यालयों में केवल झारखंडवासी शिक्षाविदों को ही कुलपति नियुक्त किया जाये: बंधु तिर्की 
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version