Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»गरीबों का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज
    देश

    गरीबों का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : शिवराज

    adminBy adminJuly 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री चौहान ने सीधी की घटना के पीड़ित दशमत से मिलकर घटना पर किया दुख व्यक्त, मांगी माफी

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को सीधी के पीड़ित व्यक्ति दशमत रावत से मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने दशमत के चरण पखार और तिलक कर शॉल-श्रीफल और श्री गणेश प्रतिमा भेंट की। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने दशमत के साथ स्वल्पाहार किया और परिवार की कुशल-क्षेम पूछी। उन्होंने दशमत से कहा कि कि आप मेरे साथी और भाई हो, मन दुखी है, यह आपकी पीड़ा बांटने का प्रयास है, आपसे माफी भी मांगता हूं, परिवार की जो भी जरूरत होगी उन्हें पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दशमत की पत्नी आशा रावत से भी फोन पर बातचीत की।

    जनता ही मेरी भगवान और जनता की सेवा भगवान की पूजा
    मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में कहा कि जनता ही मेरी भगवान है और जनता की सेवा भगवान की पूजा है। हम यह मानते हैं कि हर इंसान में भगवान निवास करते हैं, दरिद्र ही नारायण है। दशमत के साथ हुए अन्याय से मेरा मन, दर्द और पीड़ा से भरा है। मन की व्यथा और पीड़ा को कम करने के लिए ही मैंने दशमत को निवास बुलाकर उनके पैर धोए और पानी माथे से लगाया, जिससे मेरी व्यथा और दर्द कम हो सके।

    अन्यायी का कोई धर्म-जाति-पार्टी नहीं होती
    मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अन्याय करता है, उसका कोई धर्म-जाति-पार्टी नहीं होती। जिसने अन्याय किया है, उसको कड़ी सजा मिली। जिसके साथ अन्याय हुआ है, उसे दिल से लगाकर उसकी पीड़ा कम करने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम सब एक ही चेतना से बने हैं, ईश्वर ने हम सबको बनाया है। हम सब, अपने गरीब भाई-बहनों के प्रति मानवीयता, करुणा, प्रेम, दया और संवेदना से भरे रहें। गरीब का भी आत्म-सम्मान होता है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि सबको सम्मान और सुरक्षा मिले।

    जो भी गरीबों के साथ गड़बड़ करेगा, उसे कठोरतम सजा मिलेगी
    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दशमत के पैर धोना, गरीबों के प्रति मेरी संवेदना और उनके प्रति सेवाभाव का संकेत है। गरीब की इज्जत हमारे लिए सबसे बड़ी है। जनता, शासन, प्रशासन को यह भी स्पष्ट संदेश है कि गरीबों के साथ यदि कोई गड़बड़ करेगा तो उसे कठोरतम सजा मिलेगी। गरीबों का सम्मान और उनकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleश्रावणी मेले के तीसरे दिन दुमका के फौजदारीनाथ दरबार में उमड़े श्रद्धालु
    Next Article बंजरिया में सड़क हादसा,एक हीं परिवार के एक युवक समेत तीन की दर्दनाक मौत
    admin

      Related Posts

      भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला

      July 5, 2025

      कोलकाता एयरपोर्ट पर थाई लायन एयर की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, 130 यात्री फंसे

      July 5, 2025

      मध्‍य प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय

      July 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बना मेडिकल टूरिज़्म और फार्मा रिसर्च का वैश्विक केंद्र : ओम बिरला
      • ईडी ने 730 करोड़ के जीएसटी घोटाले में चार आरोपितों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
      • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू नौ को आएंगे झारखंड
      • अपनी जिम्मेदारियों से भागती है भाजपा : कांग्रेस
      • झारखंड कांग्रेस के विधायकों की बैठक 10 को
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version