खूंटी। भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए संचालित अभियान और भूमि के कंप्यूटराइज्ड रिकार्ड सहित भूमि संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए खूंटी जिले को भूमि सम्मान 2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है।
भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खूंटी के उपायुक्त शशि रंजन को यह सम्मान प्रदान किया। मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार और जिला भू अर्जन पदाधिकारी जितेन्द्र मुंडा भी मौजूद थे।
कंप्यूटराइजेशन ऑफ लैंड रिकॉर्ड्स, डिजिटलाइजेशन ऑफ कैडेस्ट्रेल मैप्स, लिंकेज ऑफ लैंड रिकॉर्ड कैडेस्ट्रेल मैप ऑफ रजिस्ट्रेशन, इंटीग्रेशन ऑफ रजिस्ट्रेशन विद लैंड रिकॉर्ड, रेवेन्यू ऑफिस और मॉडल रिकॉर्ड रूम, इन छह घटकों में कार्य पूर्ण करने पर खूंटी जिले को भूमि सम्मान प्लेटिनम ग्रेडिंग सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है।