Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»सबसे ज्यादा विकास की जरूरत पलामू प्रमंडल को है: सुदेश महतो
    झारखंड

    सबसे ज्यादा विकास की जरूरत पलामू प्रमंडल को है: सुदेश महतो

    adminBy adminJuly 23, 2023Updated:July 23, 2023No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -आजसू के प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन
    -हेमंत सरकार ने चुनावी वादों को पूरा करने की बजाय खुद स्थगित कर दिया
    -राज्य की वर्तमान सरकार ने आइजी से लेकर सिपाही तक का बदल दिया आचरण
    आजाद सिपाही संवाददाता
    मेदिनीनगर। आजसू के पलामू प्रमंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि पूरे प्रदेश में अगर किसी प्रकार के विकास की जरूरत किसी को है, तो वह है पलामू प्रमंडल। यहां बहुत से लोग ऐसे हैं, जिनको दो जून की रोटी नसीब नहीं होती है। उनके बच्चे पढ़ने-लिखने के बजाय दो जून की रोजी-रोटी के लिए काम करते हैं, जिसके चलते वे नहीं पढ़ पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया ने आइजी से लेकर सिपाही तक का आचरण बदल दिया है। ये लोग अपराध पर अंकुश लगाने की बजाय स्वयं इसके नीति निर्धारक बन गये हैं।

    सुदेश महतो ने कहा कि 2019 से लेकर आज तक किसी भी बीडीओ-सीओ ने पंचायत का मुंह तक नहीं देखा है। भला ऐसे में विकास की परिकल्पना कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य के मुखिया ने जिन वादों के साथ सरकार बनायी, उन वादों को उन्होंने खुद स्थगित कर दिया। आज राज्य की स्थिति ऐसी है कि यहां अपराध, उग्रवाद, भ्रष्टाचार मुंह बाये खड़ा है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य सरकार का एक कार्यक्रम चल रहा था। उसमें बीडीओ, सीओ को पंचायत स्तर पर जाकर लोगों की समस्या को सुनने का निर्देश दिया गया था। लेकिन उसका क्या नतीजा हुआ, सबके सामने है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले झामुमो ने वादा किया था कि अगर हमारी सरकार बनी, तो पांच लाख युवाओं को रोजगार देंगे। वे रोजगार आज तक तो नहीं दे पाये, बल्कि ऊपर से उन्हें खूब लाठियों से पिटवाया।
    सुदेश ने कहा कि सरकार के पास ना तो कोई सोच है और ना ही कोई विजन। अगर इनके पास विकास करने का कोई विजन होता, तो दिखता, लेकिन पूरे झारखंड में कहीं भी इस सरकार के द्वारा एक भी चिमनी नहीं जली है और जो चिमनी जल भी रही थी, उसे भी बुझा दिया गया। इससे करीब 12 लाख लोग बेरोजगार हो गये। उन्होंने कहा कि आज सरकार के हाथ में लगाम नहीं है। अगर लगाम होती, तो वह गाड़ी गिनने की बजाय अपराध की गिनती करती। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य खनिज संपदा से भरा पड़ा है। इसके बावजूद यहां के लोग भूखे हैं। वे केवल राशन दुकान के भरोसे हैं। उसमें भी गरीबों को तीन-तीन महीने बाद राशन और पेंशन मिलती है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में यह पहली बार देखने को मिला है कि अगर सरकार के मुखिया के ऊपर कोई आरोप लगा है, तो उनके द्वारा सरकारी पैसे का उपयोग होगा। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की बयार चल रही है। बस केवल आप सभी लोगों को पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जाकर लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए काम करना है। उन्होंने कहा कि अगर आप तैयार हैं, तो मैं प्रखंड से लेकर पंचायती स्तर तक काम करने के लिए तैयार हूं।

    पलामू में अकाल व सुखाड़ : देवशरण भगत
    आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत ने कहा कि पलामू में अकाल और सुखाड़ है, लेकिन यहां बौद्धिक क्षमता बहुत ज्यादा है। पलामू की धरती नेतृत्व पैदा करता है। पूर्व विधायक शिवपूजन मेहता ने कहा कि आजसू झारखंड का भावी खेवनहार है। केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी ने कहा कि आजसू पंचायत में जाकर लगातार जनता के बीच काम करेगी। सभा को आजसू के उपाध्यक्ष नजम अंसारी ने भी संबोधित किया।
    हाल ही में सुदेश महतो की कार्यशैली और आजसू की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए जयपुर के बड़े कारोबारी और पलामू निवासी बबन सिंह ने मौके पर कहा कि पलामू के विकास के लिए आजसू पार्टी कटिबद्ध है। यहां की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए आजसू पार्टी के अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में हम लोग तन-मन-धन से तैयार हैं। शिक्षा त्वरित विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। यहां स्त्रियों की साक्षरता अन्य राज्यों से कम है। आजसू नारी शिक्षा के विकास में अहम योगदान देगी। खनिजों के मामले में पलामू का देश में अहम स्थान है। राजहरा का कोयला तथा यहां के ग्रेनाइट और ग्रेफाइट अच्छे किस्म के हैं। इसका विकास करना होगा। यहां के कुछ भू भाग आज भी नक्सलवाद से प्रभावित हैं। उनको मुख्यधारा में लाना हमारा कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा कि आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ही ऐसे नेता हैं, जो झारखंड की नब्ज को समझते हैं और तन-मन से इसके विकास के लिए हर क्षण एक्टिव रहते हैं। हमें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से झारखंड एक दिन अपनी ऊंचाइयों को छुएगा।
    पलामू जिला अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने मंच का संचालन किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन आजसू नेता सतीश कुमार ने किया। इस मौके पर गढ़वा जिला अध्यक्ष, लातेहार जिला अध्यक्ष, नजम अंसारी, बबन कुमार, राकेश कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में राकेश सिंह, प्रवीण तिवारी समेत दर्जनों ने आजसू पार्टी का दामन थामा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली में आज शाम यमुना नदी फिर पार कर सकती है खतरे का निशान
    Next Article आराम क्षेत्र से बाहर निकलकर बिहार की हकीकत देखें राहुल गांधी : गिरिराज सिंह
    admin

      Related Posts

      जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग

      May 29, 2025

      बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए

      May 29, 2025

      सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल

      May 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भूमि सुधार और हदबंदी कानून के लिए आज भी याद किए जाते हैं चौधरी : सीएम योगी
      • जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह और भाजपा नेता हरप्रीत सिंह हिरासत में, विधायक ने की जांच की मांग
      • बाघमारा में एटीएस का छापा, मिनी गन फैक्ट्री चलाते छह धराए
      • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, 18 घायल
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version