Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शहडोल की फुटबॉल क्रांति को सराहा
    Breaking News

    प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शहडोल की फुटबॉल क्रांति को सराहा

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 30, 2023Updated:July 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। प्रधानमंत्री मोदी ने आज रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शहडोल की फुटबॉल क्रांति और मिनी ब्राजील के रूप में जाने गए ग्राम विचारपुर का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां 01 जुलाई की यात्रा में फुटबॉल के युवा और बाल खिलाड़ियों से मिले थे। पूर्व नेशनल प्लेयर और कोच रईस अहमद ने इन बच्चों को फुटबॉल के लिए प्रोत्साहित किया था। आज 1200 से अधिक फुटबाल क्लब शहडोल और उसके आसपास के ग्रामों में चल रहे हैं। इन क्लबों को प्रशासन ने फुटबॉल और खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध करवाई है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि शहडोल जिले में विचारपुर ग्राम को मिनी ब्राजील माना जाता है। आज से दो-ढाई दशक पहले यहां नशाखोरी बढ़ने का नुकसान नौजवानों को हो रहा था। कोच रईस अहमद ने युवाओं की प्रतिभा को पहचानते हुए सीमित संसाधनों से उन्हें फुटबॉल सिखाना शुरू किया था। थोड़े समय में फुटबॉल लोकप्रिय हो गया। अब यहां फुटबॉल क्रांति नाम से कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें युवाओं को खेल प्रशिक्षण दिया जाता है। राष्ट्रीय और राज्य स्तर की 40 से ज्यादा प्रतिभाएं सामने आ चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस उपलब्धि से देशवासियों को अवगत कराना आवश्यक लगा, इसलिए ‘मन की बात’ में इसका उल्लेख किया है।

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी गत 01 जुलाई की शहडोल यात्रा में फुटबॉल क्रांति कार्यक्रम के 100 होनहार फुटबॉल खिलाड़ियों और कोच से संवाद भी किया था। उन्होंने खिलाड़ियों से आत्मीय बातचीत में उनके अनुभव सुने थे। प्रधानमंत्री ने चार वर्षीय अनिदेव और पांच वर्षीय यश से बातचीत भी कर उनके फुटबॉल प्रेम के बारे में जानकारी ली।

    जल-संरक्षण प्रयासों का भी उल्लेख
    प्रधानमंत्री मोदी ने शहडोल जिले के ग्राम पकरिया का भी उल्लेख किया, जहां जनजातीय समाज के लोग प्रकृति और पानी के संरक्षण के लिए गंभीर हैं। इस क्षेत्र के लोगों ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से करीब 100 कुंओं को वॉटर रिचार्ज सिस्टम में बदल दिया है।

    उज्जैन में बनाई जा रही चित्र कथाओं का उल्लेख
    प्रधानमंत्री मोदी ने उज्जैन में पुराणों पर आधारित चित्र कथाओं के निर्माण के कार्य का भी उल्लेख किया। पहाड़ी शैली, नाथद्वारा शैली, बूंदी शैली और अपभ्रंश शैली में चित्र बनाने वाले देशभर से आये 18 चित्रकार त्रिवेणी संग्रहालय में अपनी कृतियां प्रदर्शित करेंगे। उज्जैन में श्री महाकाल लोक के साथ एक नए दिव्य स्थान के दर्शन श्रद्धालु और पर्यटक कर सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में किया बारिश से आई प्राकृतिक आपदा और सामूहिक प्रयास की शक्ति का जिक्र
    Next Article पुणे में बम धमाका कराने की साजिश में विदेशी का हाथ, आतंकियों का मददगार इंजीनियर गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025

      दिल्ली एयरपोर्ट पर कोहरे के कारण 97 उड़ानें रद्द, 200 से अधिक सेवाओं में देरी

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version