Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन बनाया रिकॉर्ड
    Breaking News

    शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगातार तीसरे दिन बनाया रिकॉर्ड

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 17, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की। निफ्टी और सेंसेक्स दोनों सूचकांकों ने आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग के नए रिकॉर्ड के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी ओपनिंग के दौरान ही ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचकर खुला और लगातार मजबूत होता गया, जबकि सेंसेक्स ने कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही नए ऑल टाइम हाई लेवल को हासिल कर लिया। बाजार में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है। जिसकी वजह से पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.29 प्रतिशत और निफ्टी 0.31 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से विप्रो, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजी और टाटा स्टील के शेयर 3.36 प्रतिशत से लेकर 0.85 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर 0.69 प्रतिशत से लेकर 0.23 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,988 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,494 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 494 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 7 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 35 शेयर हरे निशान में और 15 शेयर लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 87.28 अंक की मजबूती के साथ हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 66,148.18 के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही ये सूचकांक बिकवाली के दबाव की वजह से गिरकर लाल निशान में 66,015.63 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से इसने तेज रिकवरी शुरू कर दी। लगातार हो रही खरीदारी के कारण सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले ही सेंसेक्स अभी तक के सर्वोच्च स्तर 66,259.52 अंक के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 191 अंक की तेजी के साथ 66,251.90 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 47.65 अंक की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 19,612.15 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली के दबाव की वजह से ये सूचकांक भी कुछ देर के लिए गिर कर लाल निशान में 19,562.95 अंक तक पहुंचा। लेकिन इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इसने कुछ ही देर में रिकवरी कर ली। लगातार हो रही लिवाली के सपोर्ट से सुबह 10 बजे तक इस सूचकांक ने 19,629.05 अंक के स्तर पर पहुंच कर अभी तक का सर्वोच्च स्तर हासिल कर लिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 60.35 अंक की बढ़त के साथ 19,624.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में घरेलू शेयर बाजार ने मामूली मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 74.59 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 66,135.49 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 57.95 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,619.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

    इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 502.01 अंक यानी 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 66,060.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 150.75 अंक यानी 0.78 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,564.50 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में भी कमजोरी
    Next Article दिलीप घोष का दावा : 2024 के लोकसभा चुनाव में तृणमूल से एक दर्जन सीटें छीनेगी भाजपा
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      June 5, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      June 5, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी का रुख

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version