Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत, एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार

    adminBy adminJuly 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज सुस्त संकेत मिल रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहा, जबकि आज यूएस फ्यूचर्स फ्लैट स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज इंडिपेंडेंस डे के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहेंगे। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र में दबाव की स्थिति बनी रही, जिसकी वजह से यहां के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    पिछले कारोबारी सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार पर लगातार दबाव बना रहा। इसके बावजूद तीनों सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाओ जोंस 0.03 प्रतिशत की मजबूती के साथ 34,418.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,455.59 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.21 प्रतिशत चढ़ कर 13,816.77 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले कारोबारी सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसकी वजह से यहां के तीनो सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 7,527.26 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,386.70 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.42 प्रतिशत टूट कर 16,081.04 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार होता नजर आ रहा है। जीआईएफटी निफ्टी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,472 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 106.13 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की उछाल के साथ 19,412.72 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। ताइवान वेटेड इंडेक्स भी अभी तक के कारोबार में 0.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,135.05 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,246.13 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    दूसरी और निक्केई इंडेक्स 361.04 अंक यानी 1.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 33,392.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.18 प्रतिशत फिसल कर 3,201.36 अंक तक गिर गया है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,596.48 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,506.68 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.09 प्रतिशत टूट कर 6,690.60 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलद्दाख में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके
    Next Article लालू परिवार ‘रॉबिनहुड का उल्टा अवतार’, जो गरीबों को लूटता है: भाजपा
    admin

      Related Posts

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      May 23, 2025

      ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में तेजी का रुख

      May 23, 2025

      सर्राफा बाजार में मामूली तेजी, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

      May 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version