Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»झारखंड एटीएस के हत्थे चढ़े कुख्यात अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो अपराधी, 50 लाख बरामद
    Breaking News

    झारखंड एटीएस के हत्थे चढ़े कुख्यात अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो अपराधी, 50 लाख बरामद

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड एटीएस को गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। एटीएस ने शुक्रवार को अमन श्रीवास्तव गिरोह के दो अपराधियों एजाज और एम. सिंह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 50 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।

    अमन श्रीवास्तव गिरोह के दोनों अपराधी राजधानी के एक बड़े कारोबारी से रंगदारी के पैसे वसूल कर पतरातू जा रहे थे। इसी दौरान एटीएस ने उन्हें गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों अपराधियों ने एटीएस को बताया है कि उनके बॉस अमन श्रीवास्तव के कहने पर वे लोग रांची के एक बड़े कारोबारी से यह रकम रंगदारी के तौर पर वसूल कर रामगढ़ जा रहे थे। मामले में एटीएस की कार्रवाई अभी भी जारी है। इसकी पुष्टि एटीएस के एक वरीय अधिकारी ने की है।

    कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव को झारखंड एटीएश ने 16 मई को मुंबई से गिरफ्तार किया था। गुप्त सूचना के आधार पर अमन श्रीवास्तव को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह मुंबई से सूरत भागने की फिराक में था। उसके खिलाफ रांची, रामगढ़, लोहरदगा, हजारीबाग और लातेहार जिले के अलग-अलग थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। अमन श्रीवास्तव फिलहाल रांची जेल में बंद है।

    बताया जाता है कि अमन श्रीवास्तव गिरफ्तारी से पहले वर्षो से अलग-अलग शहरों में पहचान छुपाकर रह रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि अमन श्रीवास्तव किसी भी जगह एक दिन से ज्यादा नहीं रूकता था। वह सिम कार्ड की भी एक बार ही इस्तेमाल करता था, ताकि पुलिस को उसकी लोकेशन ना मिले। उसने रंगदारी वसूलने के लिए गिरोह में 14 खास लोगों को लगा रहा था जिनमें आधा दर्जन लड़कियां थीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपलामू जिले में सरकारी स्कूल की चार छात्राएं आहर में डूबीं, शव बरामद
    Next Article बदरीनाथ हाइवे दो जगह खुला, दो जगह बंद, गैरसैण राजमार्ग अवरुद्ध
    azad sipahi

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार

      May 25, 2025

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version