Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»काशी में विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो शुरू
    Breaking News

    काशी में विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो शुरू

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -उद्घाटन सत्र में संघ प्रमुख डॉ. भागवत भी होंगे शामिल

    वाराणसी,। विश्व का सबसे बड़ा इंटरनेशनल टेंपल्स कन्वेशन और एक्सपो सिगरा स्थित रूद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आज सुबह शुरू हो गया है। दुनिया भर के मंदिर प्रमुखों के इस महासम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत करेंगे। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी भी मौजूद रहेंगे।

    एक्सपो आयोजक संस्था कनेक्ट के संस्थापक गिरेश कुलकर्णी के अनुसार महासम्मेलन में भारत सहित 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे है। एक्सपो में हिन्दू, बौद्ध, जैन मंदिरों और गुरुद्वारों के करीब 1000 प्रबंधकों की भागीदारी हो रही है। दुनिया भर के 600 मंदिरों के प्रतिनिधि वर्चुअल जुड़ेंगे। महासम्मेलन तीन अलग-अलग सत्र में होगा।

    कुलकर्णी ने कहा इसमें श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकाल ज्योतिर्लिंग, अयोध्या राम मंदिर, पटना साहेब गुरुद्वारा, चिदंबरम मंदिर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा विरूपक्ष मंदिर हम्पी आंध्र प्रदेश में तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम, केरल में पद्मनाभस्वामी मंदिर के प्रतिनिधियों को भी निमंत्रण भेजा गया है। कर्नाटक में विरुपाक्ष मंदिर, मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और तमिलनाडु में चिदंबरम नटराज मंदिर, इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) से जुड़े मंदिरों और जैन धर्मशालाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

    उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों को भारतीय संस्कृति और विरासत के करीब लाने के लिए आध्यात्मिक क्षेत्र में एक एग्रीगेटर बनना है। एक्स्पो के जरिए लोग धर्म स्थलों की विविध सांस्कृतियों, परंपराओं, कला और शिल्प समेत समृद्ध पूजा स्थल धरोहर के बारे में जान सकेंगे। महासम्मेलन में वित्तीय प्रबंधन और साइबर हमले से जुड़े मसलों पर भी चर्चा होगी। गिरेश कुलकर्णी के अनुसार महासम्मेलन में स्मार्ट टेंपल मिशन को लॉन्च किया जाएगा। इस एक्सपो का उद्देश्य हिंदू, सिख, बौद्ध, और जैन धर्म के भक्ति संस्थानों के प्रतिनिधियों को एक छत के नीचे लाना है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के करीब
    Next Article प. बंगाल के मालदह में महिलाओं के साथ मध्ययुगीन बर्बरता, वीडियो वायरल
    azad sipahi

      Related Posts

      अमरनाथ यात्रा मार्ग एक जुलाई से नो फ्लाइंग जोन घोषित

      June 17, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

      June 16, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version