Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आपातकाल पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा-संविधान की हत्या के बारे में आज की पीढ़ी को जानना जरूरी
    देश

    आपातकाल पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा-संविधान की हत्या के बारे में आज की पीढ़ी को जानना जरूरी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आपातकाल की यातनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी पर लगातार हमलावर है। 25 जून को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाने की केन्द्र सरकार की घोषणा के बाद भाजपा ने कांग्रेस और सभी विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि संविधान की हत्या करने वालों और इस घटना से लाेगाें काे हुई तकलीफों के बारे में आज की पीढ़ी को जानकारी होनी चाहिए।संविधान हत्या दिवस मनाने के पीछे यही उद्देश्य है कि देश की जनता जाने की किस तरह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट दिया था। शनिवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आपातकाल के दौरान देश में घटी घटनाओं के बारे में आज की पीढ़ी को जानने की आवश्यकता है।लोगों को पता चलना चाहिए कि संविधान की हत्या किसे कहते हैं। कांग्रेस ने सात तरीके से संविधान की हत्या की।इंदिरा गांधी को देश के ऊपर रखा गया। यह विचार नाजीवाद से प्रेरित था। आपातकाल के दौरान देश के सभी नागरिकों के अधिकारों को समाप्त कर दिया गया था। लोगों के जीवन का अधिकार समाप्त कर दिया गया था। लाखों लोगों को जेल में डाल दिया गया था। आज कांग्रेस पार्टी के नेता संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे हैं और कह रहे हैं कि पचास साल पहले की घटना है। शिव सेना नेता संजय राउत के आपातकाल के लिए अराजकता को जिम्मेदार ठहराने वाले बयान पर हमला बोलते हुए सुधांशु त्रिवेदी ने इंडी गठबंधन से पूछा कि क्या जय प्रकाश नारायण के नेतृत्व में हुआ आंदोलन अराजक था? लालू प्रसाद यादव इस आंदोलन में शामिल थे तो क्या आराजकता में शामिल थे और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव अराजकता का हिस्सा थे? सत्ता के भूख में ये लोग अपने ऊपर अराजकता का स्टैंप लगाने से भी नहीं चूक रहे हैं।

    भाजपा के राज्यसभा सदस्य और पार्टी प्रवक्ता सुधांशु ने कहा कि भारत के इतिहास में, इंदिरा गांधी एकमात्र व्यक्ति हैं, जिन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चुनावी कदाचार और चुनावी भ्रष्टाचार का दोषी ठहराया था। उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी। जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, तब भी उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई। वे छह साल तक चुनाव नहीं लड़ सकीं। इसके साथ लोकसभा की कार्यवाही में भाग नहीं ले सकीं और वोट भी नहीं दे सकीं। तभी उन्होंने आपातकाल लगा दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह प्रवृत्ति पहले से रही है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कम करने के लिए जवाहरलाल नेहरू द्वारा पहला संवैधानिक संशोधन किया गया था। बाबासाहब आम्बेडकर काे इस फैसले से इतना ठगा महसूस हुआ कि उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया।

    ‘संविधान की हत्या’ तब हुई, जब पंडित नेहरू की कार्यशैली की तुलना हिटलर से करने के लिए मजरूह सुल्तानपुरी को दो साल की जेल हुई। रेडियो के एक प्रोग्राम में भाग लेने से इंकार करने पर गायक किशोर कुमार के गानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 14 जुलाईः बड़ी दिलचस्प है बर्फ की कहानी
    Next Article जेसिका हल ने 5:19.70 सेकंड के साथ 2000 मीटर का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा

      April 27, 2026

      चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी

      April 27, 2026

      भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री

      April 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात में आम आदमी पार्टी को झटका, प्रदेश महासचिव सागर रबारी ने दिया इस्तीफा
      • चार मई के बाद पश्चिम बंगाल में तेजी से शुरू होंगे रोजगार से जुड़े पांच काम : नरेंद्र मोदी
      • भारत, न्यूजीलैंड ने एफटीए पर किए हस्ताक्षर, 100 फीसदी भारतीय निर्यात टैक्स-फ्री
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिक्किम पहुंचे, भव्य स्वागत
      • ईरान का ‘मास्टरस्ट्रोक’: अमेरिका को भेजा होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने का सशर्त प्रस्ताव, क्या टल जाएगा वैश्विक ऊर्जा संकट?
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version