Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी का गठबंधन झूठा, ये झूठे वादे कर झारखंड को धोखा दे रहे : शिवराज सिंह चौहान
    Top Story

    झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी का गठबंधन झूठा, ये झूठे वादे कर झारखंड को धोखा दे रहे : शिवराज सिंह चौहान

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2024Updated:July 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री और झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को झारखंड की खिजरी विधानसभा में आयोजित अभिनंदन सह-विजय संकल्प सभा में सहभागिता कर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान श्री चौहान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी की पवित्र धरा पर आकर मन प्रसन्नता और आनंद से भर गया है। आज मैं आपके बीच किसी नेता के रूप में नहीं बल्कि साधारण कार्यकर्ता के रूप में आया हूं। झारखंड में लोकसभा चुनाव में हमने 14 में से 9 सीटों पर जीत हासिल की है। साथ ही विधानसभा की 81 में से 52 सीटों पर भाजपा आगे रही है। मैं इस शानदार सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करता हूं। श्री चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है, 64 साल में ये पहली बार हुआ है कि, कोई राजनेता लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बना हो। ये जीत ऐतिहासिक है।

    पांच साल में भी वादे पूरे नहीं कर पायी झामुमो
    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले जनता से झामुमो ने निश्चय पत्र में 144 वादे किये थे, वहीं कांग्रेस ने 317 वादे अपने वचन पत्र में किये थे। गठबंधन ने कुल 461 वादे झारखंड की जनता से किये थे। इन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है। ये सिर्फ लूटने में जुटे हैं। मुख्यमंत्री जी अगर आप राज्य के हितैषी हैं तो आखिर क्यों वचन-पत्र में किये गये वादे पूरे नहीं किये। राज्य की जनता आपसे जवाब चाहती है।

    घुसपैठियों के आधार कार्ड बन रहे हैं
    शिवराज सिंह चौहान ने सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में घुसपैठियों के खुलेआम आइडी और आधार कार्ड बनाये जा रहे हैं। इनको देश की चिंता नहीं है केवल अपने वोट बैंक की चिंता है। वोटों की भूख में ये भारत को तबाह करने से भी नहीं चूक रहे हैं। बालू की लूट मची हुई है। कभी दूध और घी बाल्टियों में बेचा जाता था लेकिन पहली बार सुन रहा हूं कि, झारखंड में बाल्टियों में बालू बेचा जा रहा है।

    99 सीटें प्राप्त करके कांग्रेस ने बड़ा तीर मार लिया
    शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विजनरी लीडर हैं। मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। 1962 के बाद ये ऐतिहासिक सफलता मिली है, दुनिया चमत्कृत है। तीसरी बार सरकार बनायी तो कांग्रेस के लोग सवाल उठा रहे हैं, ऐसा लग रहा है जैसे 99 सीटें प्राप्त करके उन्होंने बड़ा तीर मार लिया हो। मोदी के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, संपन्न और समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है और मोदी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराज्य की खोयी अस्मिता को लौटाना ही हमारा राजनीतिक दायित्व : सुदेश महतो
    Next Article चुनावी रैली के दौरान अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर गोलियां चलाई गई, शूटर ढेर
    shivam kumar

      Related Posts

      सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी

      May 9, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

      May 9, 2025

      झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री

      May 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरायकेला में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को गोली मारी
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न, 34 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
      • झारखंड का तापमान पहुंचा 40 डिग्री
      • बलूचिस्तान की स्वतंत्रता के दावे से पाकिस्तान में खलबली
      • मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला हालात का जायजा लेने जम्मू पहुंचे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version