Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, September 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत
    Top Story

    बोकारो स्टील प्लांट में क्रेन ऑपरेटर की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2024Updated:July 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट में सोमवार रात हादसा हो गया। क्रेन से गिरने की वजह से मजदूर ने दम तोड़ दिया। रातभर हंगामे के बाद सुबह प्रबंधन ने सक्रियता दिखाई। मामला तूल पकड़े, उससे पहले ही अनुकंपा नियुक्ति का पत्र तैयार कर लिया। मृतक की पत्नी के नाम का ऑफर लेटर भी थमा दिया। बोकारो स्टील प्लांट में एस-1 ग्रेड में नौकरी देने की गारंटी दे दी गई है।

    चास के राम नगर कॉलोनी का रहने वाला शैलेश चन्द्रा उर्फ नेपाली सीआरएम-3 में कार्य के दौरान क्रेन से गिर गया था। मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया था। काफी देर बाद उसका शव मिला। वह ठेकेदार मेसर्स तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्य कर रहा था। इसके बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रबंधन ने मृतक मजदूर शैलेश चंद्र की पत्नी शोभा चंद्र के नाम पर जॉब ऑफर का लेटर जारी कर दिया। लेटर में लिखा है कि 15 दिनों के अन्दर आपको सभी देय राशि उनके नियोजक द्वारा सुनिश्चित करायी जाएगी। साथ ही आपको या आपके द्वारा मनोनीत किसी आश्रित को कम्पनी के नियमानुसार बोकारो स्टील प्लांट में एस-1 ग्रेड में नौकरी दे दी जाएगी। आप अपनी सुविधानुसार नौकरी के लिए संलग्न प्रपत्र में आवेदन करें।

    इस संबंध में बीएसएल प्लांट के संचार प्रमुख का कहना है कि मेसर्स तिरुपति बालाजी कंस्ट्रक्शन के ठेका कर्मी शैलेश चंद्रा, क्रेन ऑपरेटर 15 जुलाई की रात बी शिफ्ट ड्यूटी के दौरान सीआरएम-3 में अचेत अवस्था में गिरा पाया गया, जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और इन्क्वायरी के बाद होगी। दिवंगत कर्मी के परिवार को बीएसएल की ओर से एश्योरेंस लेटर दे दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर, महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को करेंगे संबोधित
    Next Article रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के दिव्यांग डिब्बे से शराब जब्त
    shivam kumar

      Related Posts

      दम तोड़ता बहरागोड़ा ट्रॉमा सेंटर, 14 साल बाद भी इलाज की सुविधा नहीं

      September 9, 2025

      गिरिडीह: प्रेम प्रसंग में दो महिलाओं की हत्या, आरोपी श्रीकांत गिरफ्तार

      September 9, 2025

      जमशेदपुर में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, दो लोग हिरासत में

      September 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे:NDA कैंडिडेट को 452 वोट मिले, INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया
      • बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय हुए अमित शाह, पांच जोनों की समीक्षा करेंगे
      • उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न, 6 बजे से वोटों की गिनती, 8 बजे तक नतीजे संभव
      • छह राज्यों में एनआईए का छापा, डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक सामग्री जब्त
      • एरा हाउसिंग पर मनी लॉन्ड्रिंग का शिकंजा, इडी की छापेमारी से हड़कंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version