Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इडी का बड़ा खुलासा, झारखंड में कमीशनखोरी में मंत्री से भी आगे अफसर
    Top Story

    इडी का बड़ा खुलासा, झारखंड में कमीशनखोरी में मंत्री से भी आगे अफसर

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 6, 2024Updated:July 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में टेंडर में कमीशनखोरी मामले की जांच कर रही इडी हर दिन बड़े खुलासे कर रही है। इडी की पूछताछ में चीफ इंजीनियर समेत अन्य इंजीनियरों ने बताया है कि पीएस संजीव लाल के जरिये मंत्री आलमगीर आलम के लिए राशि वसूली जाती थी। इडी का कहना है कि इस घोटाले में मंत्रियों से ज्यादा कमीशन अफसर खा जाते थे। मंत्री 1.35 फीसदी और अफसर-इंजीनियर 1.65 फीसदी कमीशन लिया करते थे।

    पूछताछ में इंजीनियरों ने यह भी बताया है कि मंत्री आलमगीर के लिए कमीशन राशि उनके पीएस संजीव लाल के जरिये वसूली जाती थी। बाकी कमीशन राशि चीफ इंजीनियर खुद वसूलते थे। संजीव लाल ठेकेदार सह अपने दोस्त मुन्ना सिंह और उसके भाई संतोष सिंह के माध्यम से ठेकेदारों से कमीशन वसूलता था। इसके बाद राशि दीनदयाल नगर या अभिनंदन मैरिज हॉल के समीप जहांगीर आलम को सौंप दी जाती थी। ये पैसे जहांगीर अपने फ्लैट में जाकर रख देता था।

    सजीव के कहने पर मुन्ना ने कई ठेकेदारों से वसूले 53 करोड़
    इडी ने यह भी दावा किया है कि ठेकेदार मुन्ना सिंह ने स्वीकार किया है कि संजीव लाल के कहने पर ही उसने तकरीबन 53 करोड़ रुपये राजीव कुमार, संतोष कुमार, राजकुमार टोप्पो, अजय कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, अजय तिर्की और अमित कुमार से लिये थे। इन पैसों को उसने जहांगीर को सौंपा था। संजीव ने वसूली गयी राशि में 2.05 करोड़ अपने पास रखे थे। वहीं 40 लाख उसने बरियातू के संस्कृति विहार स्थित अपने मकान में खर्च किये थे। मुन्ना सिंह ने यह भी बताया है कि संजीव ने उसे 50 लाख रुपये नकद दिये थे।

    इडी के सामने सभी इंजीनियरों ने कमीशनखोरी के प्रतिशत के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही कबूल किया है कि आरडब्ल्यूडी, आरडीएसडी और जेएसआरआरडीए में कमीशन वसूली नेताओं, अधिकारियों और इंजीनियरों के लिए आम बात है। इडी ने जानकारी दी है कि पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के मोबाइल में संजीव लाल का दो मोबाइल नंबर सेव था। एक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल जहांगीर आलम करता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुशीनगर में बनेगा बटरफ्लाई पार्क, विदेशी पर्यटक होंगे आकर्षित
    Next Article मुकेश अंबानी के बेटे की शादी में शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मिला न्योता
    shivam kumar

      Related Posts

      ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत

      September 19, 2025

      झारखंड: 30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन

      September 19, 2025

      वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट

      September 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक की मौत
      • झारखंड: 30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन
      • वोट चोरी पर कांग्रेस का हमला, दलित-आदिवासियों को बताया टारगेट
      • झारखंड में अवैध खनन व बालू माफियाओं का है बोलबाला : अरुण सिंह
      • पलामूः ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली के आरोप में दरोगा निलंबित, पूरे थाने के जवान बदले
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version