Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ीं, अपराध बढ़े, विधि व्यवस्था ध्वस्त: बाबूलाल
    Top Story

    परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ीं, अपराध बढ़े, विधि व्यवस्था ध्वस्त: बाबूलाल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को फिर नवगठित हेमंत सरकार पर निशाना साधा और कहा कि राज्य में प्रतियोगी परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयीं। अपराध बढ़े और विधि व्यवस्था की हालत खराब है। मरांडी सदन में विश्वास मत के लिए आहूत विशेष सत्र के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। मरांडी ने कहा कि यह सरकार अपने पहले दिन से झूठ और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है। यह सरकार केवल पैसे और परिवार के लिए बनी है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों से राज्य को केवल लूटा है। खान खनिज, पत्थर, बालू, जमीन, गरीबों के अनाज और युवाओं की नौकरियों को लूटा है। कहा कि आदिवासी, दलित, पिछड़ा, महिला युवा सभी वर्गों में निराशा है। विधि व्यवस्था ध्वस्त है। राजधानी के भीड़भाड़ के बीच हत्या हो जा रही। अपराधी बेखौफ हैं। महिलाएं, बहन, बेटियां असुरक्षित हैं। सामूहिक बलात्कार की घटाएं आम हो गयी हैं।

    उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने पहले बजट सत्र में लाखों युवाओं को नौकरी देने और नहीं तो बेरोजगारी भत्ता देने की बात सदन पटल पर कही थी। लेकिन आज युवा हताश और निराश हंै। कहा कि जेपीएससी, जेएसएससी की परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयीं। ब्लैक लिस्टेड एजेंसी के माध्यम से परीक्षाओं का संचालन करा कर राज्य सरकार ने नौकरियों को लाखों लाख में बेचवा दिया। आज युवा अभ्यर्थी धरने पर बैठने को मजबूर हैं। उनके पास भ्रष्टाचार के स्पष्ट प्रमाण हैं, फिर सरकार जिद पर अड़ी है।

    कहा कि इस सरकार ने पारा शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, निविदा कर्मियों, सहायक पुलिस कर्मियों को नियमित करने का आश्वासन देकर समर्थन प्राप्त किया था। लेकिन ये सब आज झूठा साबित हुआ। उन्होंने कहा कि आज सर्वजन पेंशन की बात करने वाली सरकार पिछले चार वर्षों से वृद्धों को भी पेंशन नहीं दे रही। ग्रीन कार्ड के नाम पर अनाज देने के नाम पर एक दो महीने नाटक किया गया। सच्चाई यह है कि केंद्र सरकार द्वारा गरीबों के लिए भेजे जा रहे अनाज भी बिचौलिये दलाल लूट ले रहे हैं। मरांडी ने कहा कि जनता इस सरकार से ऊब चुकी है और इसे सबक सिखाने के लिए सही समय का इंतजार कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइतिहास के पन्नों में 09 जुलाईः ‘कागज के फूल’ भी महका गए गुरुदत्त
    Next Article जेएमएम से निलंबित चमरा लिंडा और लोबिन हेंब्रम ने हेमंत सोरेन को पक्ष में की वोटिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी

      June 16, 2025

      भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान

      June 16, 2025

      राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना

      June 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version