Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»गांव पहुंचा शहीद मोहित राठौर का शव,नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
    राज्य

    गांव पहुंचा शहीद मोहित राठौर का शव,नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बदायूं। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए मोहित राठौड़ का शव रविवार को उनके पैतृक गांव इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सवा नगर गांव पहुंचा तो जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की भीड़ उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंच गई। यहां नम आंखों से लोगों ने उन्हें विदाई दी। इससे पहले डीएम निधि श्रीवास्तव व एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह समेत सभी अधिकारियों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सेना की टुकड़ी ने भी बिगुल की शोक धुन बजाई।

    शहीद का शव गांव पहुंचा तो हजारों की भीड़ इस्लामनगर से शुरू हुई उनकी शवयात्रा में शामिल हुई। भीड़ ने जब तक सूरज चांद रहेगा मोहित तेरा नाम रहेगा, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वहीं हजारों की भीड़ उनके आखिरी दर्शन को उमड़ती रही।

    बिल्सी तहसील के गांव सवा नगर के रहने वाले किसान नत्थू सिंह के इकलौते बेटे मोहित राठौड़ 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। मोहित की टुकड़ी पर आतंकियों द्वारा शुक्रवार रात को करीब 2:00 बजे के आसपास अचानक हमला किया गया। जिसमें वह शहीद हो गए। शाहिद मोहित राठौड़ के परिवार वालों ने बताया कि मोहित राठौड़ के सात गोली लगी थी। रिश्तेदारों ने यह भी बताया की मोहित की पोस्टिंग करीब 20 दिन पहले ही राजस्थान से जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिले में हुई थी।

    रात में मोहित से हुई थी पत्नी की बात
    -मोहित की पत्नी रुचि ने बताया कि शुक्रवार रात को करीब 8:00 बजे के आसपास उनसे बात हुई थी। तब मोहित ने अपनी पत्नी से कहा कि वह सोने जा रहे हैं। 2:00 बजे से उनकी ड्यूटी है और कुछ दिन बाद में लंबी छुट्टी पर आने वाले हैं। मोहित की पत्नी ने जब उन्हें गुड मॉर्निंग का मैसेज भेजो तो कोई रिप्लाई नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने 10:00 बजे कॉल की तो किसी अन्य व्यक्ति ने फोन उठाया तो उनसे कहा कि मोहित के पिताजी से बात करवा दो। कुछ देर बाद जानकारी हो गई कि मोहित आतंकी हमले में शहीद हो गए हैं। आतंकी हमले में शहीद हुए मोहित की शहादत को लेकर पूरे जिले में शोक लहर है।

    लोगों ने लगाए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे
    -शाहिद मोहित राठौड़ केई अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने मोहित की शहादत से आक्रोशित होकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। शहीद मोहित की अंतिम यात्रा में जिले भर से लाखों लोगों की भीड़ शामिल हुई थी और सभी भीड़ ने अंत्येष्टि स्थल पर मोहित को श्रद्धांजलि दी और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारे। मोहित की अंतिम यात्रा देखने के लिए महिलाओं की भी भारी भीड़ सड़क किनारे लगी रही हर कोई मोहित की अंतिम झलक पाने के लिए गमगीन माहौल में साथ खड़ा दिखाई दिया।

    सेना के जवानों के साथ डीएम,एसएसपी व नेताओ ने दी श्रद्धांजलि
    -शहीद मोहित राठौड़ के अंतिम संस्कार से पहले उनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। विदाई देने के मौके पर सेना के जवानों गॉड ऑफ़ ऑनर देते हुए श्रद्धांजलि भी। इसके अलावा डीएम निधि श्रीवास्तव, एसएसपी डॉ. बृजेश सिंह, जिले के सभी विधायक व नेताओं ने मोहित को श्रद्धांजलि दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीएसएफ ने बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, बीजीबी से जताया विरोध
    Next Article नेता प्रतिपक्ष को लेकर सपा विधायकों की बैठक, अखिलेश पर छोड़ा फैसला
    shivam kumar

      Related Posts

      रक्षा मंत्री पटना पहुंचे, विधानसभा चुनाव काे लेकर करेंगे मंथन

      July 2, 2025

      बिहार के नवादा में 36 वर्षीय युवक का शव नदी से बरामद

      July 2, 2025

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में आयुष विवि का किया लोकार्पण

      July 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • श्रावणी मेला 2025 : देवघर प्रशासन ने जारी की प्रसाद सामग्री की दरें, अधिक वसूली पर होगी सख्त कार्रवाई
      • राज्यपाल ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विमल लकड़ा के स्वास्थ्य की जानकारी ली
      • बिहार में इस बार का बड़ा सवाल: कौन बनेगा सिकंदर
      • भारत-घाना संबंधों को मिली नई ऊंचाई, प्रधानमंत्री मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया
      • पिछले तीन वर्षों में झारखंड में इस बार अधिक हो रही बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version