Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»रांची के मैक्लुस्कीगंज में बदमाशों ने दो मजदूरों को पीटा, की फायरिंग
    Top Story

    रांची के मैक्लुस्कीगंज में बदमाशों ने दो मजदूरों को पीटा, की फायरिंग

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 17, 2024Updated:July 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज में अपराधियों ने अति संवेदनशील माने जाने-वाले बसरिया (हरहु टोला) क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पुल के निर्माण में लगे दो मजदूरों की जमकर पिटाई कर दी।

    बताया जाता है कि निर्माणधीन पुल के पास दो मजदूर रात में भोजन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व दिशा की ओर से दो नकाबपोश अपराधी घटनास्थल पर आ धमके और मजदूरों को बंधक बनाते हुए पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान दूसरे मजदूर ने हिम्मत दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इसके बाद एक अपराधी ने बचाव में हथियार निकालकर हवाई फायरिंग की और दो मजदूर दिलीप राम व गुड्डू राम को रॉड से मारकर घायल कर दिया। जाते-जाते अपराधियों ने उनके मोबाइल छीन लिये और जंगल की ओर भाग गये। सूचना मिलने के मैक्लुस्कीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। दोनों मजदूर लेस्लीगंज के रहने वाले हैं।

    इस संबंध में बुधवार काे खलारी के डीएसपी आरएन चौधरी ने बताया कि निर्माणस्थल पर बिना जानकारी दिए संवेदक ने कार्य प्रारंभ किया था, जिसका लाभ अपराधियों ने उठाया है। जल्द ही कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले 28 मई की रात कुछ हथियारबंद अपराधियों ने घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर स्थित रांची चामा चतरा मुख्य मार्ग पर आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। उस वक्त सभी किसी प्रकार जान बचाकर भाग निकले थे। ये वारदात उस वक्त हुई थी जब एसआईपीएल कंपनी द्वारा बीएसनएल का ऑप्टिकल फाइबर बिछाने का कार्य किया जा रहा था। हालांकि, इस दौरान एक मजदूर औरंगाबाद निवासी संजय भुइंया कंटेनर के अंदर ही छुपकर रह गया और आगजनी में उसकी मौत हो गयी थी। कंपनी का कंटेनर और उसके अंदर रखा एचडीडी मशीन, डीजी ट्रैकर सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड की जनता भाजपा को पूरी तरह से डिस्चार्ज करके ही दम लेगी: सुप्रियो
    Next Article लंदन म्यूजिक फेस्टिवल में 28 को जुगलबंदी करेंगे झारखंड रत्न केडिया बंधु
    shivam kumar

      Related Posts

      राज्यसभा चुनाव की घोषणा: झारखंड की 2 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, 8 जून तक नामांकन

      May 22, 2026

      मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामला : भाजपा नेता, उनके पुत्र समेत 3 को मिली जमानत

      May 22, 2026

      गरीब परिवारों के सशक्तिकरण में झारखंड मॉडल बना देश के लिए उदाहरण : दीपिका

      May 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राज्यसभा चुनाव की घोषणा: झारखंड की 2 सीटों समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को वोटिंग, 8 जून तक नामांकन
      • मॉनिटर लिजार्ड तस्करी मामला : भाजपा नेता, उनके पुत्र समेत 3 को मिली जमानत
      • गरीब परिवारों के सशक्तिकरण में झारखंड मॉडल बना देश के लिए उदाहरण : दीपिका
      • पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले दुकानदार को पाकिस्तान-बांग्लादेश से धमकी, परिवार दहशत में
      • ईरान-अमेरिका को मनाने के प्रयासों में प्रगति के संकेत, डेमोक्रेट ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश नहीं लगा पाए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version