Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बोकारो में हुई हत्या के बाद आग बबूला हुए सांसद ढुल्लू महतो, एसपी को लगायी फटकार
    Top Story

    बोकारो में हुई हत्या के बाद आग बबूला हुए सांसद ढुल्लू महतो, एसपी को लगायी फटकार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2024Updated:July 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो। जिले के सेक्टर 9 के हरला थाना क्षेत्र में शंकर रवानी की हत्या के बाद धनबाद सांसद ढुल्लू महतो बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सांसद ढुल्लू महतो काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को फोन किया और उन्हें काफी फटकार लगायी। इतना ही नहीं, उन्होंने राज्य के डीजीपी और कोयलांचल प्रक्षेत्र के डीआइजी से भी फोन पर बात की और बोकारो एसपी पूज्य प्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने को कहा।

    ढुल्लू महतो ने कहा कि बोकारो एसपी निश्चित रूप से राजनीतिक प्रभाव में काम कर रहे हैं और आपराधिक घटनाओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने एसपी के खिलाफ कई तरह के और भी कई गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि शंकर रवानी की हत्या कर दी गयी, इस मामले को लेकर मैंने 15 दिन पहले बोकारो एसपी से बात की थी। इससे पहले बोकारो एसपी से शंकर रवानी पर गोलीबारी के मामले में तत्काल कार्रवाई करने और मामले में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने को कहा गया था, लेकिन पुलिस अधीक्षक ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया, जिसके बाद गुरुवार को शंकर रवानी की हत्या कर दी गयी।

    वहीं ढुल्लू महतो द्वारा एसपी से इस तरीके से फोन पर बात करने पर कांग्रेस ने उनके बर्ताव पर सवाल खड़े किये हैं। ढुल्लू महतो के चरित्र को आपराधिक चरित्र वाला व्यक्ति बताया। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता जगदीश साहू ने ढुल्लू महतो के लहजे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह किसी सांसद या जनप्रतिनिधि की भाषा नहीं हो सकती।

    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वह लंबे समय से कह रहे हैं कि ढुल्लू महतो का आपराधिक चरित्र है और उनके खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे व्यक्ति को भाजपा ने टिकट देकर सांसद बनाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि ढुल्लू महतो की भाषा और लहजा न केवल आपत्तिजनक है, बल्कि पुलिस और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए दिन-रात काम करनेवाले लोगों को हतोत्साहित करनेवाला भी है।

    वहीं, इस मामले में रांची में बीजेपी के प्रवक्ता अविनेश कुमार सिंह डिफेंसिव दिखे। उन्होंने धनबाद सांसद के आक्रोश को सही बताते हुए कहा है कि वह एक जनप्रतिनिधि हैं, एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता का दबाव उन पर है। उन्होंने पहले भी वहां के एसएसपी को जिस व्यक्ति की हत्या हुई है उसकी सुरक्षा देने की बात कही थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। जाहिर तौर पर आज जैसे ही हत्या हुई तो उनकी नाराजगी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति है, वह जगजाहिर है। जब से यह सरकार आयी है, तब से राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गयी है।

    बता दें कि गुरुवार की सुबह कार और बाइक सवार अपराधियों ने शंकर रवानी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। शंकर रवानी पर करीब एक दर्जन राउंड फायरिंग की गयी। गोलीबारी के बाद अपराधी फरार हो गये। वहीं शंकर रवानी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहॉकी इंडिया जूनियर ईस्ट जोन हॉकी चैंपियनशिप 2024: झारखंड की महिला टीम ने बिहार को किया परास्त
    Next Article राजौरी के सुंदरबनी में नियंत्रण रेखा पर संदिग्ध हरकत देखे जाने के बाद बीएसएफ जवानों ने की गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन

      June 5, 2026

      रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग

      June 4, 2026

      भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      June 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रीनाथॉन का आयोजन
      • रांची के धुर्वा से दो जुड़वां भाई लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
      • ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, भड़काऊ भाषण देने का आरोप
      • भाजपा ने सड़क निर्माण कार्य में लगाया भ्रष्टाचार का आराेप, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version